spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

फतेहाबाद ACB ने रिश्वत के आरोप में पकड़े दो बिजलीकर्मी:12 हजार की रिश्वत ली; एक अप्रेंटिस भी हत्थे चढ़े




फतेहाबाद जिले के टोहाना में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने बिजली निगम कार्यालय में बड़ी कार्रवाई करते हुए रिश्वतखोरी के आरोप में दो कर्मचारियों और एक अप्रेंटिस को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। कार्रवाई फतेहाबाद एसीबी के प्रभारी इंस्पेक्टर मनमोहन सिंह के नेतृत्व में की गई। टीम ने बिजली निगम के एक क्लर्क, एक एलडीसी (लोअर डिवीजन क्लर्क) तथा अप्रेंटिसशिप कर रहे एक युवक को 12 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए काबू किया है। फिलहाल पुलिस तीनों को अपने साथ ले गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आरोपियों पर एक उपभोक्ता से काम करने की एवज में 12 हजार रुपये की मांग करने का आरोप था। शिकायत मिलने के बाद एंटी करप्शन ब्यूरो ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप लगाया। शिकायतकर्ता से तय रकम दिलवाई गई और जैसे ही आरोपियों ने रिश्वत की राशि ली, पहले से तैनात एसीबी टीम ने उन्हें मौके पर ही दबोच लिया। कार्रवाई के बाद तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। एसीबी की टीम दस्तावेजों और अन्य साक्ष्यों को भी कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुटी है। आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है। सूत्रों के अनुसार, एसीबी यह भी जांच कर रही है कि रिश्वत मांगने और लेने के इस मामले में किसी अन्य कर्मचारी की भूमिका तो नहीं है। मामले में विस्तृत खुलासा पूछताछ पूरी होने के बाद किए जाने की संभावना है। एसीबी की इस कार्रवाई से बिजली निगम में हड़कंप मच गया और कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles