spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

लोहारू में 'स्वच्छता ही स्वागत' अभियान:जनप्रतिनिधियों और कर्मचारियों ने लगाई झाड़ू, सार्वजनिक स्थलों की सफाई पर दिया जोर




प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 17 जुलाई को जींद आगमन के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं द्वारा ‘स्वच्छता ही स्वागत’ अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार को लोहारू ब्लॉक स्तर पर सब्जी मंडी परिसर में एक स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता लोहारू नगर पालिका प्रधान प्रदीप तायल और भाजपा लोहारू मंडल अध्यक्ष रोहताश चौहान ने संयुक्त रूप से की। अभियान की शुरुआत सब्जी मंडी परिसर में सफाई कार्य से हुई। भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और नगर पालिका कर्मचारियों ने झाड़ू लगाकर परिसर की साफ-सफाई की। इस दौरान लोगों को स्वच्छता बनाए रखने का संदेश दिया गया। उपस्थित सभी लोगों ने स्वच्छ एवं सुंदर लोहारू के निर्माण का संकल्प लिया। ‘सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाए’ इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 में स्वच्छ भारत मिशन की शुरुआत कर स्वच्छता को जन आंदोलन बनाया। उन्होंने जोर दिया कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह अपने घर, मोहल्ले, बाजार और सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाए। वक्ताओं ने यह भी कहा कि स्वच्छता केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक कर्तव्य है। पीएम के जींद आगमन के स्वागत में चलाया ‘स्वच्छता ही स्वागत’ अभियान वक्ताओं ने बताया कि प्रधानमंत्री के जींद आगमन के स्वागत में चलाया जा रहा ‘स्वच्छता ही स्वागत’ अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं है। यह समाज को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का एक सशक्त माध्यम है। इस अभियान का उद्देश्य आमजन को यह संदेश देना है कि स्वच्छ वातावरण ही स्वस्थ जीवन की आधारशिला है। ये पदाधिकारी और कर्मचारी हुए शामिल कार्यक्रम में नगरपालिका सचिव तेजपाल तंवर, विजय शेखावत, आरती शर्मा, विपिन सैनी, महेश गांधी, राजेश सैनी, अशोक सैनी, अश्वनी सैनी, रामबीर, रामकिशन टिकेवाला, महेंद्र कथूरिया सहित कई पार्षद, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, गणमान्य नागरिक और नगरपालिका कर्मचारी उपस्थित थे। सभी ने मिलकर स्वच्छता अभियान को सफल बनाया और भविष्य में भी ऐसे जनहित अभियानों में सक्रिय रूप से भाग लेने का संकल्प लिया।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles