spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

जालंधर पुलिस कमिश्नर ने थानों का औचक निरीक्षण किया:रिकॉर्ड-कर्मचारियों की मुस्तैदी का लिया जायजा; कहा-हर व्यक्ति की शिकायत करें दर्ज




जालंधर पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह ने देर रात शहर के विभिन्न पुलिस थानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थानों की व्यवस्थाओं, रिकॉर्ड, साफ-सफाई और ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों की मुस्तैदी का जायजा लिया।कमिश्नर के अचानक थानों में पहुंचने से वहां मौजूद पुलिस कर्मचारियों में हलचल मच गई। उन्होंने पुलिस कर्मचारियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं भी सुनीं और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह ने बताया कि इस निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य थानों की कार्यप्रणाली को बेहतर बनाना और पुलिस कर्मचारियों की सतर्कता सुनिश्चित करना है। सीपी ने सभी थाना प्रभारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि थाने में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की शिकायत और समस्या को प्राथमिकता के आधार पर सुना जाए। कमिश्नर ने देर रात ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों का हौसला भी बढ़ाया और उन्हें अपनी ड्यूटी अच्छी तरह से निभाने के लिए प्रोत्साहित किया।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles