spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

लुधियाना में पुलिस कस्टडी से भागा बदमाश:हथकड़ी से निकाला हाथ, सिविल अस्पताल में लाए थे मैडिकल करवाने




लुधियाना के सिविल अस्पताल में मेडिकल जांच के दौरान पुलिस हिरासत में लाया गया एक आरोपी हथकड़ी से हाथ निकालकर फरार हो गया। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नया मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, चौकी धर्मपुरा के जांच अधिकारी एएसआई राम मूर्ति ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि 10 जुलाई 2026 को डीडीआर नंबर-19 के आधार पर बीएनएसएस की धारा 126/170 के तहत गौरव कुमार, बबलू कुमार और लोटन के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। भीड़ का फायदा उठाकर लोटन भागा
11 जुलाई को पुलिस टीम आरोपी लोटन समेत अन्य आरोपियों को मेडिकल जांच के लिए सिविल अस्पताल लेकर पहुंची। उस समय अस्पताल में काफी भीड़ थी। इसी दौरान आरोपी लोटन निवासी गांव बलरामपुर, जिला गोंडा (उत्तर प्रदेश), हाल निवासी समराला चौक, लुधियाना, ने भीड़ का फायदा उठाते हुए हथकड़ी से अपना हाथ निकाल लिया और मौके से फरार हो गया। घटना के तुरंत बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ फरार होने के आरोप में अलग से मामला दर्ज कर लिया। थाना डिवीजन नंबर-2 की पुलिस ने आरोपी लोटन के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 262 के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles