spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

गुरुग्राम में ठेकेदार एसोसिएशन ने निगमायुक्त से की मुलाकात:लंबित भुगतान, टेंडर प्रक्रिया पर चर्चा; समाधान का आश्वासन मिला




नगर निगम कांट्रेक्टर एसोसिएशन के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को गुरुग्राम निगमायुक्त प्रदीप दहिया से उनके कार्यालय में मुलाकात की। इस दौरान ठेकेदारों ने लंबित भुगतान, टेंडर प्रक्रिया में पारदर्शिता और विकास कार्यों में आ रही प्रशासनिक अड़चनों सहित विभिन्न समस्याओं से निगमायुक्त को अवगत कराया। एसोसिएशन के प्रधान मनीष सैदपुर ने बताया कि समय पर भुगतान न होने से विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने भुगतान प्रक्रिया को सरल और समयबद्ध बनाने की मांग की।सैदपुर ने यह भी बताया कि बैठक के दौरान निगमायुक्त ने कई समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया, जबकि कुछ लंबित मामलों का भी निस्तारण किया गया। एसोसिएशन ने इसके लिए निगमायुक्त का आभार व्यक्त किया। जायज मांगों का शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए निगमायुक्त प्रदीप दहिया ने प्रतिनिधिमंडल की सभी समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को जायज मांगों का शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शहर के विकास कार्यों में तेजी लाने के लिए प्रशासन और ठेकेदारों के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है। दहिया ने मानसून के दौरान आमजन को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए गुणवत्ता के साथ कार्य करने और जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट किया कि कार्यों को लेकर किसी प्रकार की शिकायत नहीं आनी चाहिए। बैठक में ये अधिकारी रहे मौजूद बैठक में अतिरिक्त आयुक्त रविंद्र यादव, मुख्य अभियंता विजय ढाका, कार्यकारी अभियंता, सहायक अभियंता, एसोसिएशन के चेयरमैन मनीष भारद्वाज, महासचिव वीरेंद्र चौहान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सत्य प्रकाश, मानेसर निगम प्रधान गोविंद भाटी, जोगिंदर कटारिया, सचिव दीपक कुमार, नरेंद्र भिवानी, विपिन कुंडू, सतीश आहुजा, सुनील गर्ग, विजय हिसार, सुरेंद्र ठाकरान, अनंतराम फौजी, राजकुमार बुद्धिराजा और कमल ढाका सहित बड़ी संख्या में ठेकेदार मौजूद रहे।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles