![]()
हरियाणा के नारनौल में सीआईए पुलिस ने पुरानी रंजिश के चलते युवक पर जानलेवा हमला करने, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आयुष, मनीष और मयंक के रूप में हुई है। तीनों को हीरो होंडा चौक से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने इनके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई लोहे की पाइप भी बरामद की है। यह कार्रवाई पुरानी सराय निवासी राहुल की शिकायत के आधार पर की गई। पुलिस ने इस मामले में अंकुश गोयल, हर्ष गोयल, कृष्ण पोषवाल, नितेश, अंश, मनीष परमार तथा अन्य साथियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पहले भी की थी मारपीट राहुल ने शिकायत में बताया कि करीब 18-20 दिन पहले अंकुश गोयल, हर्ष गोयल और कृष्ण पोषवाल ने उसका रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की थी। आरोपियों ने उसका मोबाइल फोन भी छीन लिया था और जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बाद पुलिस थाने में उस पर जबरन समझौता करने का दबाव भी बनाया गया। कैंपर से टक्कर मारकर किया हमला पीड़ित के अनुसार, पुरानी रंजिश के चलते 21 जून 2026 की शाम करीब सात बजे वह अपनी स्कूटी से निजामपुर रोड स्थित टाटा शोरूम के पास से गुजर रहा था। तभी पीछे से आई एक कैंपर गाड़ी ने उसे जान से मारने की नीयत से टक्कर मार दी। 6-7 युवकों ने की मारपीट इसके बाद गाड़ी से 6-7 युवक उतरे, जिनके हाथों में स्टील के पाइप और लोहे की रॉड थीं। आरोपियों ने राहुल पर हमला कर दिया। शोर सुनकर स्थानीय लोग और राहगीर मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। न्यायिक हिरासत में भेजा घटना में घायल राहुल का उपचार पीजीआईएमएस रोहतक में कराया गया। शिकायत मिलने के बाद थाना शहर नारनौल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान सीआईए ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। दी जा रही दबिश पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। जिला पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में गुंडागर्दी और आपराधिक गतिविधियों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
Source link
नारनौल में युवक पर जानलेवा हमला करने वाले 3 गिरफ्तार:पुरानी रंजिश में कैंपर से टक्कर मारकर पाइप-रॉड से की थी मारपीट, शराब ठेकेदार भी आरोपी







