Top 5 This Week

Related Posts

फतेहाबाद में भतीजे ने चाचा को मारी कुल्हाड़ी:गली में पशु बांधने को लेकर हुआ विवाद; बाजू पर लगी चोट




फतेहाबाद जिले के गांव जांडवाला सौत्र में गली में पशु बांधने को लेकर हुए विवाद में भतीजे ने चाचा पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इससे चाचा के बाजू पर चोट लगी। पुलिस ने इस मामले में चाचा की शिकायत पर भतीजे के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में गांव जांडवाला सौत्र निवासी हरिराम ने बताया कि उनके मकान के सामने बनी गली काफी तंग गली है। उनके मकान के सामने उसका भतीजा कृष्ण उर्फ गोल्डी धक्का करके अपने पशुओं को गली में बांधता है। कृष्ण उर्फ गोल्डी का मकान उनके घर से एक घर छोड़कर है। फिर भी वह अपने पशुओं को धक्काशाही करके उनके मकान के सामने बांधता है। पशुओं को बांधने से रोकने पर किया हमला 5 जून को उसने कृष्ण उर्फ गोल्डी से कहा कि अपने पशुओं को अपने घर पर रखा करो। जिसके बााद कृष्ण उसके साथ गाली-गलौच करने लग गया। इसके बाद अपने घर चला गया। फिर उसी समय अपने घर से कुल्हाड़ी लेकर आया और आते ही उसने अपने हाथ में ली कुल्हाड़ी का वार उस पर कर दिया। उसकी बाजू पर कुल्हारी मारी। बेटे ने पहुंचाया अस्पताल उससे छुड़ा कर भागने लगा तो उसने रास्ता रोककर थप्पड़ मारे। मैंने शोर मचाया तो मेरे बेटे को आता देखकर जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया। इसके बाद मुझे मेरे बेटे बलजीत ने फतेहाबाद स्थित सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां से डॉक्टर ने अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। सदर थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह ने बताया कि पुलिस ने हरिराम की शिकायत पर कृष्ण उर्फ गोल्डी के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2),126(2),351(3) के तहत केस दर्ज कर लिया है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें