spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

फतेहाबाद में बेकाबू कार ने 3 वाहनों को मारी टक्कर:ई-रिक्शा वाले को लगी चोट; ड्राइवर के नियंत्रण खोने से हादसा; मौके से भागा




फतेहाबाद शहर में भूना रोड पर शनिवार को रिट्ज कार ड्राइवर ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए तीन अन्य वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक स्कूटी सवार बाल-बाल बच गया, जबकि ई-रिक्शा ड्राइवर को मामूली चोटें आईं। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इसके बाद रिट्ज कार ऊंचाई पर चढ़कर बंद हो गई। कार को मौके पर ही छोड़कर ड्राइवर फरार हो गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और ड्राइवर की तलाश शुरू की। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रिट्ज कार तेज गति से भूना रोड की ओर आ रही थी। इसी दौरान ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया और पहले सड़क पर चल रही एक अन्य कार को टक्कर मार दी। इससे कार डिवाइडर पर चढ़कर क्षतिग्रस्त हो गई। इसके बाद रिट्ज सवार ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। ई-रिक्शा में कुछ सामान लोड करके ड्राइवर जा रहा था। वह सामान बिखर गया और ई-रिक्शा ड्राइवर को मामूली चोट आई। वहीं, स्कूटी को भी कार टच हुई। स्कूटी सवार बाल-बाल बच गया। ऊंचे स्थान पर चढ़ने से बंद हुई कार हादसे के बाद कार सड़क किनारे एक ऊंचे स्थान पर चढ़ गई, जिससे उसका इंजन बंद हो गया और वाहन आगे नहीं बढ़ सका। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने ड्राइवर को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह कार को वहीं छोड़कर फरार हो गया। ड्राइवर की तलाश में जुटी पुलिस सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त कार को कब्जे में ले लिया। पुलिस वाहन के नंबर के आधार पर ड्राइवर की पहचान करने में जुट गई है। हुडा चौकी प्रभारी वीरेंद्र पिलानिया ने बताया कि ड्राइवर की तलाश की जा रही है। उसको पकड़े जाने के बाद ही हादसे के कारण का पता चल सकेगा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles