Related Posts

फतेहाबाद में नाबालिग से युवक ने किया रेप:सोशल मीडिया पर अश्लील फोटो भेज किया ब्लैकमेल; पुलिस ने किया आरोपी गिरफ्तार




फतेहाबाद की महिला थाना पुलिस ने नाबालिग लड़की के साथ रेप करने, पीछा करने, अश्लील फोटो भेजकर ब्लैकमेल करने तथा जान से मारने की धमकी देने के गंभीर मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को काबू किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में हिसार भेज दिया गया है। महिला थाना प्रभारी अरुणा ने बताया कि पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपी को काबू किया है। जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी काफी समय से पीड़िता का पीछा कर रहा था और सोशल मीडिया के माध्यम से संपर्क कर उसे संबंध बनाने के लिए दबाव बना रहा था। घर ले जाकर किया रेप पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने उसे बहला-फुसलाकर अपने घर ले जाकर नशीला पदार्थ दिया, जिसके बाद उसके साथ गलत कार्य किया। होश में आने पर आरोपी ने उसे धमका कर चुप रहने के लिए मजबूर किया तथा पहले भी सोशल मीडिया पर अश्लील फोटो भेजकर उसे ब्लैकमेल करता रहा। गांव जांडवाला का है आरोपी युवक आरोपी की पहचान गांव जांडवाला सोत्तर निवासी रवि के रूप में हुई। पुलिस ने इस संबंध में बीएनएस की धारा 64(2)एम, 78, 79, 123, 351(2) और आईटी एक्ट की धारा 67 व 67ए और पॉक्सो एक्ट की धारा 6 व 12 के तहत केस दर्ज किया है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें