spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

फतेहाबाद में आज पहुंचेंगे कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी:वकीलों के लिए लिफ्ट का करेंगे शुभारंभ; चेयरमैन के घर करेंगे जलपान




हरियाणा सरकार में सामाजिक एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण बेदी आज (गुरुवार) दोपहर बाद फतेहाबाद पहुंचेंगे। उनके दौरे को लेकर स्थानीय प्रशासन और पार्टी कार्यकर्ताओं ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। मंत्री बेदी यहां सबसे पहले जिला कोर्ट कॉम्प्लेक्स में वकीलों की सुविधा के लिए स्थापित की गई नई लिफ्ट का उद्घाटन करेंगे। लंबे समय से अधिवक्ताओं द्वारा इस सुविधा की मांग की जा रही थी, जिसके पूरा होने से अब वकीलों को बड़ी राहत मिलेगी। कार्यक्रम में भाजपा के जिलाध्यक्ष प्रवीण जोड़ा भी मंत्री बेदी के साथ मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान मंत्री बेदी अधिवक्ताओं से संवाद कर उनकी समस्याएं भी जानेंगे। चेयरमैन के घर भी जाएंगे दौरे के अगले चरण में वे हरियाणा सरकार में चेयरमैन भारत भूषण मिड्‌ढा के आवास पर आयोजित जलपान समारोह में शामिल होंगे। यहां पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं के साथ उनकी अनौपचारिक मुलाकात होगी, जिसमें संगठनात्मक गतिविधियों और क्षेत्रीय विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। मंत्री के दौरे को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए आवश्यक प्रबंध किए हैं।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles