spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

प्राइवेट पार्ट पर लात मारकर दोस्तों ने की हत्या:पंजाब के हरिंद्र मर्डर केस में खुलासा, पंचकूला पुलिस की हिरासत में 2 युवक




पंजाब के युवक की उसके दोस्तों ने ही प्राइवेट प्राइवेट पर लात मारकर हत्या की थी। दोनों युवकों को पंचकूला की क्राइम ब्रांच-26 की टीम ने हिरासत में लिया है, जिन्हें आज कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर भी ले सकती है। पंचकूला में पंजाब के तिड़ा गांव के निवासी हरिंद्र सिंह का शव मिला था। वारदात के दिन चंडीगढ़ में अपनी कार में घूमते हुए देखा गया है। युवक नशे का आदी था, जिसे परिवार के लोगों ने नशा मुक्ति केंद्र में भी रखा था। लत छोड़ने के बाद वह घर का काम संभालने लगा था। परिवार से पैर दर्द के इलाज का बहाना बनाकर घर से निकला था। नया गांव चंडीगढ़ में वह दोस्तों के पास पहुंचा। जहां पर उसने नशा किया। नशे में दोस्तों के साथ कहासुनी हुई तो यमुनानगर निवासी व एक पंजाब के युवक ने प्राइवेट पार्ट पर लात मारकर उसकी हत्या कर दी। हत्या करने वाले दोनों युवक नशा मुक्ति में उससे मिले थे। जहां मुलाकात के बाद वे दोस्त बन गए थे। हरिंद्र की 4 साल पहले शादी हुई थी, उसकी एक डेढ साल की बेटी है। शव को फेंककर अप्रोच रास्तों से निकले हत्या के बाद दोनों आरोपियों ने शव को ठिकाने लगाने की योजना बनाई। दोनों आरोपी हरिंद्र की स्विफ्ट कार से ही पंचकूला के रायपुर रानी एरिया में पहुंचे। जहां पर पुल से शव को फैंक दिया। जिसके बाद दोनों आरोपी कार को रात के समय अप्रोच रास्तों से लेकर गए। जिसके कारण गाड़ी शव फैंकने वाले पुल से 3 किलोमीटर एरिया के बाद CCTV में नहीं आई। पेट-छाती पर घसीटने के निशान शव पर सिर व लेफ्ट साइड के कंधे पर चोट के गहरे निशान हैं। वहीं चेहरे पर भी 2 चोट के निशान मिले थे। कमर व छाती-पेट पर रगड़-घिसट के निशान बने हुए थे। जिससे पहले ही लग रहा था कि हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए इस जगह को चुना गया है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles