spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

हरियाणा- IDFC बैंक घोटाले में बिजली निगम का CFO बर्खास्त:₹50 करोड़ का फर्जी लेनदेन दिखाया, ₹50 लाख रिश्वत लेने का आरोप




उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (UHBVN) ने अपने चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CFO) अमित दीवान को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। आरोप है कि उन्होंने बैंक कर्मियों के साथ मिलकर IDFC बैंक में फर्जी खाते खोलकर ₹50 करोड़ के फर्जी लेनदेन दिखाया। ऑफिस ऑर्डर के अनुसार, यह कार्रवाई हरियाणा पावर जनरेशन कॉरपोरेशन लिमिटेड (HPGCL) के खातों में कथित अनियमितताओं, फर्जी ट्रांजेक्शन और सरकारी धन की हेराफेरी के मामले में की गई है। इस पूरे प्रकरण की जांच पहले राज्य विजिलेंस एवं एंटी करप्शन ब्यूरो ने की और अब इसे CBI को सौंपा जा चुका है। पढ़िए ऑर्डर में क्या-क्या खुलासे हुए… 1. IDFC-AU स्मॉल बैंक के खातों से गड़बड़ी जांच में सामने आया कि IDFC फर्स्ट बैंक और AU स्मॉल फाइनेंस बैंक में खोले गए खातों के जरिए करोड़ों रुपये के संदिग्ध लेनदेन हुए। इनमें से एक खाते में 50 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए, जबकि बाद में उसमें फर्जी एफडीआर और अनधिकृत ट्रांजेक्शन पाए गए। 2. 50 लाख रुपए दी गई रिश्वत दस्तावेज़ के मुताबिक, संबंधित बैंक उस समय सरकारी पैनल में शामिल नहीं था, फिर भी नियमों को नजरअंदाज कर खाता खोला गया। इस पूरे मामले में बैंक अधिकारियों और अमित दीवान के बीच मिलीभगत की बात सामने आई है। जांच में यह भी खुलासा हुआ कि उन्हें रिश्वत के तौर पर करीब 50 लाख रुपए तक दिए गए। 3. ऑर्डर में बताई गई बर्खास्तगी की वजह आदेश में कहा गया है कि इतने गंभीर आरोपों और चल रही आपराधिक जांच के बीच विभागीय जांच करना व्यावहारिक नहीं है, क्योंकि इससे सबूतों से छेड़छाड़ का खतरा हो सकता है। इसलिए नियमों के तहत बिना नियमित विभागीय जांच के ही उन्हें बर्खास्त किया गया।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles