spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

डबवाली में आसमानी बिजली गिरी, पशुबाडे़ की छत ढही:मलबे में दबकर कई पशु घायल, ग्रामीण बोले- पीड़ित किसान को मुआवजा दे प्रशासन




सिरसा जिले में मंगलवार सुबह तेज बारिश के दौरान गांव चकेरिया में आसमानी बिजली गिरने से एक किसान के पशुबाड़े की लगभग 100 फुट लंबी और 15 फुट चौड़ी छत ढह गई। हादसे के वक्त छत के नीचे बंधे कई पशु मलबे में दबकर घायल हो गए। हालांकि, उस समय छत के नीचे कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। गांव निवासी पीड़ित किसान परमजीत सिंह ने मुआवजे की मांग की है। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद मलबे में दबे पशुओं को बाहर निकाला। घायल पशुओं का उपचार जारी है। इस हादसे में पशु चारे और भवन को भी काफी नुकसान हुआ है। यहां देखिए फोटो… ग्रामीणों ने प्रशासन से की मुआवजा देने की मांग ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि प्रभावित किसान को हुए नुकसान का सर्वे कर उचित मुआवजा दिया जाए। इससे किसान अपने घायल पशुओं का उपचार करा सकेगा और क्षतिग्रस्त भवन की मरम्मत भी करवा पाएगा। लगातार हो रही बारिश और बिजली गिरने की घटनाओं को देखते हुए, ग्रामीणों ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम में खुले स्थानों और कमजोर भवनों से दूर रहें। साथ ही, मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनियों का पालन करें।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles