Related Posts

प्रदेश को 100 करोड़ से मिलेंगी 9 स्वास्थ्य सेवाएं:सीएम-स्वास्थ्य मंत्री पंचकूला से करेंगे लोकार्पण, PHC-CHC लेवल पर होगी अब ECG




हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज (29 मई) पंचकूला से ‘स्वस्थ हरियाणा-समृद्ध हरियाणा’ अभियान के तहत लगभग 100 करोड़ रुपये की 9 महत्वपूर्ण स्वास्थ्य परियोजनाओं का राज्य स्तरीय शुभारंभ करेंगे।इन परियोजनाओं में महिलाओं, ग्रामीण स्वास्थ्य और डिजिटल सुविधाओं को मजबूत करना शामिल है। राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और प्रदेश की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव खुद पंचकूला में मौजूद रहेंगे। जहां वे मुख्य अतिथि के तौर पर स्वास्थ्य विभाग की इन नई पहलों की शुरुआत करेंगे। इसके अलावा, केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह गुरुग्राम में और कृष्णपाल गुर्जर फरीदाबाद में मुख्य अतिथि के रूप में कमान संभालेंगे। पंचकूला में राज्य स्तरीय समारोह के साथ-साथ पूरे प्रदेश में जिला स्तरीय कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे, जिनका सीधा प्रसारण किया जाएगा। प्रदेश में अब सीएचसी और पीएचसी स्तर पर भी ईसीजी की सुविधा भी शुरू की जा रही है। जिसके बड़ी संख्या में मशीनें खरीदी गई हैं व नर्सिंग आफिसर को इसकी ट्रेनिंग दी जाएगी। नई स्वास्थ्य सौगातों से जुड़ी मुख्य बातें: नारनौल -भिवानी को सौगात: महर्षि च्यवन मेडिकल कॉलेज व राव तुलाराम अस्पताल (कोरियावास, नारनौल) में पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मोड पर अत्याधुनिक फ्री डायलिसिस सेवा शुरू की गई है। वहीं भिवानी में 3 ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट और 4 ब्लॉक सब हेल्थ सेंटर का शुभारंभ किया जाएगा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें