spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पीएम मोदी 12 साल पूरे होने पर महम में हवन:भाजपा नेताओं ने लिया विकसित भारत का संकल्प, उज्ज्वल भविष्य, सुख-शांति की कामना




प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में महम स्थित शीतला पुरी मंदिर में हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र की उन्नति, समृद्धि तथा विकसित भारत के निर्माण के लि आहुति दी। इस अवसर पर पूर्व राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा और महम मंडल अध्यक्ष मुकेश खत्री सहित कई भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पूर्व सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के सेवा, सुरक्षा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित 12 वर्ष पूरे हो गए हैं। पीएम ने दी राष्ट्र सेवा को प्राथमिकता : जांगड़ा जांगड़ा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऐसे पहले नेता हैं जिन्होंने राष्ट्र सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। उन्होंने बिना किसी अवकाश के त्याग, तप और समर्पण के साथ लगातार कार्य किया है, जिससे विकसित भारत के संकल्प अभियान को नई गति मिली है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास, राष्ट्रीय सुरक्षा, गरीब कल्याण, आधारभूत संरचना, डिजिटल क्रांति और वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं। आज भारत विश्व मंच पर एक सशक्त और आत्मविश्वासी राष्ट्र के रूप में अपनी पहचान बना रहा है। यह लोग रहे उपस्थित कार्यक्रम में भाजपा नेता अजीत अहलावत, जिला आईटी प्रमुख प्रवीण खत्री, मंडल महामंत्री अशोक कौशिक, संदीप तुंदवाल, जोगिंदर गिरोत्रा, समाजसेवी राकेश भारद्वाज, कृष्णा प्रजापत, विकास राजलीवाल, अशोक बल्हारा, मुकेश दुग्गल, सोनू खत्री, अनुराग जांगड़ा और वीर सिंह सैनी सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। हवन-यज्ञ के माध्यम से राष्ट्र की प्रगति, किसानों की समृद्धि, युवाओं के उज्ज्वल भविष्य एवं समाज में सुख-शांति की कामना की गई। कार्यक्रम का समापन विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देने के संकल्प के साथ हुआ।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles