गुरुग्राम में दिल्ली पुलिस के फर्जी अधिकारी बनकर पार्टी कर रहे दोस्तों को बंधक बनाकर उनसे 25 लाख रुपए मांगने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। खेड़की दौला थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर 4 आरोपियों को अरेस्ट किया है। पुलिस को दी शिकायत में कालकाजी दिल्ली के रहने वाले नितिन ने बताया कि वह अंसल हाई सोसाइटी सेक्टर-86 में करीब डेढ़ माह से किराए पर रह रहा है। इस फ्लैट पर अपने दोस्तों संग पार्टी कर रहा था। इसी दौरान कथित रूप से दिल्ली पुलिस की टीम आई और छापा मारा। उन्होंने गिरफ्तारी का डर दिखाकर 25 लाख की मांग की। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही। नितिन ने पुलिस को बताया कि 29 जुलाई की रात साढ़े 10 बजे अपने दोस्तों अंकित, सागर और मोहित के साथ फ्लैट में पार्टी कर रहे थे। इसी दौरान दरवाजे पर एक महिला आई और खुद को पड़ोसी बताया। दरवाजा खोलते ही महिला 6 व्यक्तियों के साथ अंदर घुस गई। आरोपियों ने खुद को दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम से बताकर आइडी कार्ड दिखाए और कहा कि यहां गलत काम हो रहा है और यह पुलिस छापा है। इसके बाद उनके साथ मारपीट की और धमकाया कि केस दर्ज कर देंगे। फर्जी आईकार्ड दिखाई, 25 लाख रुपए मांगे नितिन ने बताया कि आरोपियों ने उनसे कहा कि हम दिल्ली पुलिस के स्पेशल टीम से हैं। इसके बाद उन्होंने दिल्ली पुलिस का आईकार्ड दिखाया। उनकी बातों से वे डर गए और माफ करने के लिए कहा। जिस पर आरोपियों ने 25 लाख रुपए लगेंगे। हम डर गए हमने कहा कि हमारे पास इतने पैसे मौजूद नहीं है तो उन्होंने हमें कहा कि तुम फोन करके 25 लाख रुपए द्वारका एक्सप्रेस वे रोड पर गुड़गांव दिल्ली बॉर्डर पर मंगवा लो। दोस्त से मांगे 25 लाख रुपए जिस पर उसके दोस्त सागर ने डर की वजह से अपने दोस्त जागरित लूथरा को फोन किया और उसको कहा कि दिल्ली पुलिस ने हमें पार्टी करते पकड़ लिया दिल्ली पुलिस वाले हमसे 25 लाख रुपए मांग रहे हैं और कह रहे हैं कि या तो 25 लाख रुपए दे दो नहीं तो तुम्हारे ऊपर केस होगा। तुम मेरे घर से 25 लाख रुपए लेकर द्वारका एक्सप्रेसवे रोड दिल्ली गुड़गांव बॉर्डर पर मिलो। एक आरोपी रकम लेने पहुंचा उन्होंने बताया कि इन व्यक्तियों में से एक मेरे दोस्त सागर की फ्रोंक्स गाड़ी में बैठाकर पैसे लेने के लिए हमारे फ्लैट से चले गए। उसके पीछे दो व्यक्ति राजस्थान नंबर गाड़ी स्विफ्ट सफेद रंग में बैठकर वहां से चले गए। बाकी बचे तीन लड़के व एक लड़की ने हमको फ्लैट में ही बंधक बनाए रखा। रास्ते में मेरे दोस्त सागर को उसके साथ बैठे व्यक्ति ने कहा की हौशयारी मत करना नहीं तो फ्लैट में मौजूद तेरे दोस्तों को हम जान से मार देंगे। रकम लेकर पहुंचे दोस्त से शक हुआ जब मेरा दोस्त उस व्यक्ति के साथ गुड़गांव दिल्ली बॉर्डर पर पहुंचा तो उसके साथ बैठे व्यक्ति ने मेरे दोस्त सागर को कहा कि पैसे लाने वाले के पास फोन मिला ले। सागर ने जागरित से फोन पर बात की तो जागरित ने सागर से लोकेशन मांगी। सागर ने जागरित के पास अपनी लोकेशन भेजी। लोकेशन भेजते समय सागर ने पुलिस टीम पर शक होने बारे मैसेज भी भेज दिया। कुछ देर बाद जागरित अपने 2-3 दोस्तों के साथ सागर के पास पहुंच गया। जागरित ने सागर के साथ गाड़ी में बैठे व्यक्ति से पूछताछ की। पूछताछ करने पर भाग गए 3 आरोपी जिस पर उस व्यक्ति ने अपना नाम ऋषि, निवासी शेरविहार कॉलोनी थाना शिवाजी कॉलोनी जिला रोहतक बताया। पूछताछ के दौरान ऋषि हड़बड़ा गया और ऋषि गाड़ी से उतरकर भागने लगा तो जागरित व उसके दोस्तों ने उसको पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह भाग गया और उसको भागता हुआ देखकर दूसरी गाड़ी में बैठे दोनों व्यक्ति भी अपनी स्विफ्ट गाड़ी को लेकर वहां से भाग गए। फ्लैट पर मौजूद बदमाशों को पकड़ लिया उसके बाद जागरित, सागर व अन्य दोस्त हमारे पास फ्लैट पर पहुंचे। वहां पर बचे हुए 3 व्यक्ति व एक लेडिज ने हमें बंधक बनाया हुआ था। जागरित व सागर व अन्य दोस्तों ने हमें उनसे छुड़वाया और हमने सभी ने चारों को पकड़ लिया। जिन्होंने अपना नाम सतविन्द्र निवासी विजय नगर थाना शिवाजी कालोनी जिला रोहतक, टीनू निवासी शेरविहार कालोनी थाना शिवाजी कालोनी जिला रोहतक, नवीन निवासी गद्दी खेडी थाना बहुअकबरपुर जिला रोहतक,सना निवासी आर्या नगर रोहतक बताया। सभी लोग सिविल ड्रेस में थे, जिन्होंने हमें जान से मारने की धमकी देकर, धमकाकर हमारे साथ मारपीट करके हमें बंधक बनाया।
Source link
पार्टी कर रहे दोस्तों को दिल्ली पुलिस बनकर बनाया बंधक:25 लाख लेकर आए दोस्तों ने छुड़वाया; गुरुग्राम में फिरौती मांगने वाले 4 गिरफ्तार
