Related Posts

जींद में शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग:फ्रिज, कूलर सहित सारा सामान जला; सरकार से मांगी आर्थिक सहायता




जींद शहर के रोहतक रोड पर एक मजदूर के घर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। घटना में मजदूर की वर्षों की मेहनत से जुटाया गया करीब 2 लाख रुपए का घरेलू सामान जलकर राख हो गया। समाजसेवी राजकुमार गोयल ने पीड़ित परिवार के लिए सरकार और प्रशासन से 5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता की मांग की है। जानकारी के अनुसार, पीड़ित कमल मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता है। घटना के समय घर में कोई मौजूद नहीं था। कमल काम पर गया हुआ था, जबकि उसकी माता अपनी बेटी के घर गई हुई थीं। सुबह करीब 9 बजे पड़ोसियों ने फोन कर घर में आग लगने की सूचना दी। सामान सहित खिड़कियां पूरी तरह नष्ट कमल के मौके पर पहुंचने तक घर का अधिकांश सामान जल चुका था। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक घर में रखा फ्रिज, कूलर, वाशिंग मशीन, पंखे, घरेलू सामान, बिजली की फिटिंग, दरवाजे और खिड़कियां पूरी तरह नष्ट हो चुके थे। परिवार का गुजारा करना भी मुश्किल पीड़ित कमल ने बताया कि वह दिहाड़ी मजदूर है और परिवार का पूरा खर्च मजदूरी से चलता है। हादसे के बाद उसके पास न तो घर का जरूरी सामान बचा है और न ही दोबारा सब कुछ खरीदने की आर्थिक क्षमता। उसके लिए अब परिवार का गुजारा करना भी मुश्किल हो गया है। सरकार-प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग प्रमुख समाजसेवी राजकुमार गोयल ने सरकार व प्रशासन से 5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की है। उनका कहना है कि इससे जले हुए सामान की भरपाई हो सकेगी और परिवार दोबारा सामान्य जीवन शुरू कर पाएगा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें