Related Posts

पायल नगर कौंसिल पर AAP का कब्जा:बलजिंदर कौर अध्यक्ष, राणो वरिष्ठ उपाध्यक्ष निर्वाचित; कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने मनाया जश्न




लुधियाना जिले की पायल नगर कौंसिल पर आम आदमी पार्टी (AAP) ने कब्जा कर लिया है। बुधवार को हुए चुनाव में AAP पार्षद बलजिंदर कौर को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। यह क्षेत्र पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बेअंत सिंह का राजनीतिक गढ़ माना जाता है। पायल नगर कौंसिल के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों के लिए हुए चुनाव में बलजिंदर कौर के साथ ही बूटा सिंह राणो को सीनियर उपाध्यक्ष और दानो रानी को उपाध्यक्ष चुना गया। ये सभी आम आदमी पार्टी के पार्षद हैं। हलका विधायक मनविंदर सिंह ग्यासपुरा विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि पायल के इतिहास में यह पहली बार है कि पारंपरिक राजनीतिक दलों के बजाय आम आदमी पार्टी ने नगर कौंसिल का नेतृत्व संभाला है। उन्होंने इसे क्षेत्र की जनता के विश्वास और बदलाव की राजनीति पर मुहर बताया। लोगों ने सरकार की जनहितैषी नीतियों पर जताया भरोसा: ग्यासपुरा विधायक ग्यासपुरा ने कहा कि पायल के लोगों ने पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान की जनहितैषी नीतियों पर भरोसा जताया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि नगर कौंसिल के माध्यम से शहर का विकास बिना किसी भेदभाव के किया जाएगा और हर वार्ड में समान रूप से विकास कार्य कराए जाएंगे। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने मनाया जश्न नगर कौंसिल के नए नेतृत्व के चुनाव के बाद आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह देखा गया। समर्थकों ने ढोल की थाप पर भांगड़ा डालकर जीत का जश्न मनाया और एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाईं। पार्टी नेताओं ने इसे पायल के विकास और नई राजनीतिक शुरुआत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें