Related Posts

Mandi Gobindgarh CASO Operation | Punjab Police Detains Suspects


फतेहगढ़ साहिब पुलिस ने मंडी गोबिंदगढ़ में कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन (CASO) चलाया।

फतेहगढ़ साहिब पुलिस ने मंडी गोबिंदगढ़ में ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान के तहत बड़ा कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन (CASO) चलाया। अभियान का नेतृत्व जिला पुलिस प्रमुख (SSP) शुभम अग्रवाल ने किया। पुलिस टीमों ने नशा तस्करों के संदिग्ध ठिकानों और संवेदनशील इलाकों

.

एसएसपी शुभम अग्रवाल ने बताया कि इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य नशा तस्करों, आपराधिक तत्वों और समाज विरोधी गतिविधियों में शामिल लोगों पर शिकंजा कसना है। पुलिस की अलग-अलग टीमों ने शहर के विभिन्न इलाकों में एक साथ तलाशी अभियान चलाया और संदिग्ध व्यक्तियों व स्थानों की गहन जांच की।

अवैध संपत्तियों पर बुलडोजर कार्रवाई

एसएसपी ने बताया कि ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ अभियान के तहत फतेहगढ़ साहिब पुलिस अब तक 4,000 से अधिक तस्करों को गिरफ्तार कर चुकी है। 12 से अधिक नशा तस्करों की अवैध संपत्तियों पर बुलडोजर कार्रवाई भी की गई है। उन्होंने कहा कि नशे के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

मौके पर जांच करते हुए पुलिस।

नशा तस्करी को लेकर चिंता बढ़ रही थी

एसएसपी ने बताया कि मंडी गोबिंदगढ़ में पिछले कुछ समय से नशा तस्करी को लेकर चिंता बढ़ रही थी। क्षेत्र में हुई कुछ संदिग्ध मौतों के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए रणनीति तैयार की। इसके तहत मंडी गोबिंदगढ़ के लिए एंटी नारकोटिक्स स्पेशल टास्क फोर्स का गठन किया गया, जो लगातार नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।

नशे की गिरफ्त से बचाकर समाज में सुरक्षित माहौल बनाना

एसएसपी ने कहा कि पुलिस का उद्देश्य केवल नशा तस्करों को गिरफ्तार करना नहीं, बल्कि युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाकर समाज में सुरक्षित और नशा मुक्त माहौल तैयार करना भी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि उन्हें नशा तस्करी या किसी अन्य आपराधिक गतिविधि की जानकारी मिलती है तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें