Related Posts

आंगनवाड़ी केंद्रों में छिड़ी नशे के खिलाफ मुहिम:तरनतारन में ड्रग-फ्री पंजाब कार्यक्रम, बच्चों और लोगों को शपथ दिलाई गई




पंजाब सरकार के दिशा-निर्देशों के तहत सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से तरनतारन के आंगनवाड़ी केंद्रों में ‘कम्युनिटी बेस्ड इवेंट डे’ आयोजित किया गया। ‘ड्रग-फ्री पंजाब’ अभियान के तहत लोगों को नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया और नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। इन आयोजनों में गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं, किशोरों और आम नागरिकों के साथ जागरूकता सत्र आयोजित किए गए। इस दौरान उन्हें नशीले पदार्थों के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। प्रतिभागियों को अपने परिवार और बच्चों को नशे से दूर रखने के लिए प्रेरित किया गया। लोगों को नशे के खिलाफ शपथ दिलाई आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने लोगों को नशे के खिलाफ शपथ दिलाई। उपस्थित लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, बच्चों में अच्छे संस्कार विकसित करने और नशामुक्त समाज के निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया गया। इसके अलावा, पोषण, बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा और मां-बच्चे के स्वास्थ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां भी साझा की गईं। जागरूकता फैलाना आज समय की बड़ी जरूरत जिला कार्यक्रम अधिकारी अनुप्रिया सिंह ने कहा कि नशीले पदार्थों के खिलाफ जागरूकता फैलाना आज समय की सबसे बड़ी जरूरत है। उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी केंद्र समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने सभी नागरिकों से अभियान से जुड़ने और नशामुक्त व खुशहाल पंजाब के निर्माण में सहयोग देने की अपील की।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें