Related Posts

कपूरथला में हड़ताल से सफाई व्यवस्था बेपटरी:कर्मचारियों ने 30 जुलाई को पंजाब बंद का ऐलान, स्कूलों में छुट्टी




कपूरथला में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल जारी है, जिससे शहर की सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। जगह-जगह कूड़े के ढेर लगने से लोगों को परेशानी हो रही है। इस बीच, नगरपालिका कर्मचारी संगठन ने बरनाला लाठीचार्ज के विरोध और लंबित मांगों को लेकर 30 जुलाई को पूरे पंजाब में बंद का ऐलान किया है। हालांकि, मेडिकल स्टोर और आपातकालीन सेवाएं इस दौरान जारी रहेंगी। नगरपालिका कर्मचारी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल थापर ने बताया कि पंजाब सरकार के प्रतिनिधियों के साथ हुई उच्च स्तरीय बैठक बेनतीजा रही। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने कर्मचारियों की किसी भी मांग पर सहमति नहीं जताई, जिसके बाद आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया गया है। थापर ने की सरकार के रवैये की निंदा थापर ने सरकार के रवैये की निंदा करते हुए कहा कि बरनाला में सफाई कर्मचारियों पर हुए लाठीचार्ज के जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों के खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक सरकार कर्मचारियों की सभी मांगें स्वीकार नहीं करती, हड़ताल अनिश्चितकाल तक जारी रहेगी। उन्होंने चेतावनी दी कि 30 जुलाई को ‘पंजाब बंद’ के दौरान आम जनता को होने वाली किसी भी असुविधा या आर्थिक नुकसान की पूरी जिम्मेदारी पंजाब सरकार की होगी। हड़ताल के कारण कपूरथला सहित कई शहरों में सफाई व्यवस्था प्रभावित है और कूड़े के ढेर बढ़ रहे हैं। 30 जुलाई के पंजाब बंद के मद्देनजर, प्रदेश के कई निजी और सरकारी स्कूलों ने एहतियात के तौर पर विद्यार्थियों के लिए छुट्टी की घोषणा कर दी है। प्रशासन की नजर अब 30 जुलाई के बंद पर टिकी है। यदि सरकार और कर्मचारी संगठनों के बीच जल्द कोई सहमति नहीं बनती, तो आने वाले दिनों में आम जनजीवन पर इसका व्यापक असर पड़ सकता है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें