spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पानीपत में युवक पर हमला करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार:लाठी-डंडों से पीटकर हुए थे फरार; घर लौटते वक्त वारदात




पानीपत जिले की इसराना थाना पुलिस ने बुआना लाखु गांव में एक युवक पर हमला करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान बुआना लाखु निवासी दीपक, मंजीत और सोनीपत के गोरड निवासी रोहित के रूप में हुई है, इन्हें गुरुवार को शाहपुर बस अड्डे से पकड़ा गया। थाना इसराना प्रभारी सब इंस्पेक्टर महिपाल ने बताया कि बुआना लाखु निवासी सुमित पुत्र महावीर सिंह ने पुलिस को शिकायत दी थी। सुमित के अनुसार, 27 मार्च की देर रात करीब 11:30 बजे वह अपने दोस्त विजय के साथ गांव के अड्डे पर था। तभी एक स्कॉर्पियो गाड़ी उनके सामने आकर रुकी। जान से मारने की धमकी देकर फरार गाड़ी से मंजीत, दीपक और रोहित उतरे और उन्होंने सुमित व विजय पर लाठी-डंडों व तेज धार हथियार से हमला कर दिया। हमला करने के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। जब सुमित और विजय घर की ओर जा रहे थे, तो आरोपियों ने दोबारा हमला किया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। सुमित की शिकायत पर थाना इसराना में मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी थी। तीनों को शाहपुर बस अड्डे से पकड़ा सब इंस्पेक्टर महिपाल ने बताया कि पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। गुरुवार को गुप्त सूचना के आधार पर तीनों आरोपियों को शाहपुर बस अड्डे से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में तीनों ने मारपीट की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है। कुछ दिन पहले हुए झगड़े की रंजिश मंजीत ने बताया कि कुछ दिन पहले सुमित के साथ किसी बात को लेकर उनका झगड़ा हुआ था। इसी रंजिश में उसने अपने साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किए गए तीन डंडे और स्कॉर्पियो गाड़ी बरामद की है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles