spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पानीपत में महिला नशा तस्कर गिरफ्तार:3.952 किलो गांजा बरामद; पहले भी दर्ज हैं तीन NDPS मामले




पानीपत जिले में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी नारकोटिक्स सेल पुलिस ने समालखा के पुराना दलबीर नगर में एक महिला को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 3 किलो 952 ग्राम गांजा बरामद हुआ। आरोपी महिला की पहचान अशोक विहार कॉलोनी निवासी नन्ही के रूप में हुई है। एंटी नारकोटिक्स सेल इंचार्ज सब इंस्पेक्टर सुभाष ने बताया कि उनकी टीम रविवार को बबैल रोड पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली कि एक महिला कपड़े के बैग में मादक पदार्थ लेकर पुराना दलबीर नगर में बड़ी बिजली लाइन के पास बेचने के लिए घूम रही है। सूचना को पुख्ता मानते हुए टीम में महिला एएसआई कविता को शामिल किया गया और मौके पर दबिश दी गई। पुलिस टीम को देखकर चारपाई पर बैठी महिला अपना बैग छुपाने लगी। एएसआई कविता ने तत्परता दिखाते हुए महिला को बैग सहित काबू कर लिया। पूछताछ में महिला ने बताई अपनी पहचान पूछताछ में महिला ने अपनी पहचान नन्ही पत्नी इमरान निवासी बेरी वाली मस्जिद, अशोक विहार कॉलोनी के रूप में बताई। ड्यूटी मजिस्ट्रेट एईटीओ विकास भारद्वाज की मौजूदगी में बैग की तलाशी लेने पर प्लास्टिक पन्नी में पैक गांजा बरामद हुआ, जिसका वजन 3 किलो 952 ग्राम पाया गया। सब इंस्पेक्टर सुभाष ने बताया कि पूछताछ में आरोपी महिला नन्ही ने बताया कि वह जल्दी पैसे कमाने के लिए कुछ दिन पहले उत्तर प्रदेश से एक युवक से 5 किलो गांजा कम कीमत पर खरीद कर लाई थी। इसमें से कुछ गांजा उसने राह चलते अज्ञात नशा करने वालों को बेच दिया था। आरोपी महिला के खिलाफ थाना किला में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। उसे सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान पुलिस महिला आरोपी से नशा सप्लायर के ठिकानों का पता लगाकर उसे गिरफ्तार करने का प्रयास करेगी। इंचार्ज सब इंस्पेक्टर सुभाष ने बताया पूछताछ में आरोपी महिला ने पुलिस को बताया उसके खिलाफ पहले भी नशा बेचने के 3 मामले दर्ज हैं। मामलों में वह जेल से बेल पर बाहर आई हुई है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles