![]()
समालखा के डिकाडला गांव में बुधवार रात एक स्कॉर्पियो ने तीन लोगों को कुचल दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। मृतकों में दो दोस्त और एक अन्य व्यक्ति शामिल हैं। तीनों को पुरानी रंजिश के चलते स्कॉर्पियो को 100 से अधिक गति से चलाते हुए कुचला गया। हत्या को हादसा दिखाने के लिए आरोपियों ने इस तरह के हथकंडे को आजमाया। वारदात को अंजाम बुधवार की रात करीब 8:45 बजे डिकाडला-आटा रोड पर दिया गया। जानकारी के अनुसार, गांव डिकाडला निवासी नरेंद्र सिंह (46) और विनोद (48) स्कूटी पर खेत से घर लौट रहे थे। रास्ते में उन्हें अनिप गाहल्याण (36) मिल गए। तीनों खड़े होकर आपस में बात कर रहे थे, तभी आटा की तरफ से आ रही एक स्कॉर्पियो ने उन्हें टक्कर मार दी और चालक वाहन सहित फरार हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि नरेंद्र और अनिप की मौके पर ही मौत हो गई। विनोद ने पानीपत ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। तीनों मृतक शादीशुदा थे। नरेंद्र खेतीबाड़ी के साथ प्रॉपर्टी का भी काम करते थे, जबकि अनिप ने बी-टेक किया हुआ था।
Source link
पानीपत में दो दोस्तों समेत तीन की हत्याएं:हादसा दिखाने के लिए स्कॉरपियो से कुचला, पुरानी रंजिश में की वारदात







