Top 5 This Week

Related Posts

पानीपत में किशोरी को घर बुलाकर किया रेप:पत्नी-बहन ने डेढ़ घंटे तक बनाए रखा बंधक, पड़ोसी ने की वारदात




हरियाणा के पानीपत जिले के थाना मतलौडा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक गांव में नाबालिग लड़की के साथ रेप करने और उसे बंधक बनाकर रखने का मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने नाबालिग को आवाज देकर अपने घर बुलाया और उसके साथ जबरदस्ती गलत काम किया। इस घिनौनी वारदात में आरोपी की पत्नी और बहन ने भी साथ दिया और पीड़िता को करीब डेढ़ घंटे तक घर में बंधक बनाकर रखा। मतलौडा थाना पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर मुख्य आरोपी युवक, उसकी पत्नी और बहन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। चाचा के घर से लौट रही थी नाबालिग मतलौडा थाने में दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने बताया कि 26 जून की सुबह करीब 9:10 बजे उसकी 15 वर्षीय नाबालिग बेटी अपने चाचा के घर गई हुई थी। जब वह वहां से वापस अपने घर लौट रही थी, तभी रास्ते में खड़े गांव के ही आरोपी मोहित ने उसे आवाज दी और बहला-फुसलाकर अपने घर के अंदर बुला लिया। पत्नी और बहन ने मिलकर बनाया बंधक आरोप है कि घर के अंदर ले जाकर आरोपी मोहित ने नाबालिग पीड़िता के साथ जोर-जबरदस्ती करते हुए रेप की वारदात को अंजाम दिया। यही नहीं, इस अपराध में आरोपी मोहित की पत्नी प्रियंका और उसकी बहन कविता ने भी उसका पूरा साथ दिया। वारदात के बाद बदनामी और पुलिस कार्रवाई के डर से इन तीनों आरोपियों ने मिलकर नाबालिग बच्ची को करीब डेढ़ घंटे तक घर के भीतर जबरन बंधक बनाकर रखा। आरोपी के घर के बाहर मिली पीड़िता इधर, जब काफी देर तक बच्ची घर नहीं लौटी, तो परेशान परिजन दोपहर करीब 01:30 बजे तक उसे आसपास और पड़ोस में तलाश करते रहे। ढूंढते हुए जब परिजन आरोपी मोहित के घर के पास पहुंचे, तो नाबालिग लड़की उनके घर के बाहर खड़ी मिली। पूछने पर पीड़िता ने रोते हुए मां को मोहित द्वारा की गई दरिंदगी और उसकी पत्नी प्रियंका व बहन कविता द्वारा बंधक बनाए जाने की पूरी आपबीती सुनाई।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें