हरियाणा के नारनौल स्थित यदुवंशी डिग्री कॉलेज में बीएड के छात्रों से प्रैक्टिकल एग्जाम के दौरान तीन-तीन हजार रुपए मांगने के आरोप लगे हैं। इस मामले में कॉलेज के प्रिंसिपल का एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में प्रिंसिपल और एक छात्रा के पति के बीच बातचीत होती दिखाई दे रही है। युवक प्रिंसिपल से कहता है कि उसकी पत्नी ने दो पेपर बिना पर्ची के दिए हैं। इस पर प्रिंसिपल कहते हैं, “मैंने एग्जाम के दौरान हर कमरे में जाकर देखा है। अगर वह फेल हो जाए तो मैं चैलेंज करता हूं, मुझे पांच हजार रुपए दे देना।” हालांकि, दैनिक भास्कर इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता। बीएड एग्जाम 17 जून को खत्म हो चुके हैं। अब कॉलेज में प्रैक्टिकल एग्जाम चल रहे हैं। इसी दौरान यह वीडियो सामने आया। जब इस संबंध में दैनिक भास्कर ने कॉलेज के प्रिंसिपल बजरंग से बात की तो उन्होंने कहा, “मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। अगर कोई छात्र शिकायत कर रहा है तो उसका नाम बताइए। उसकी समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।” छात्र का दावा- नकल कराने के नाम पर भी मांगे रुपए एक बीएड छात्र ने नाम न छापने की शर्त पर बताया- ‘रिटन एग्जाम के दौरान कुछ छात्रों को नकल के लिए पर्चियां उपलब्ध कराई गई थीं। जिन छात्रों ने पर्चियां ली थीं, उनसे भी तीन हजार रुपए मांगे जा रहे हैं। वहीं, जिन छात्रों ने कोई पर्ची नहीं ली, उनसे भी अब पैसे मांगे जा रहे हैं। जो छात्र रुपए नहीं दे रहे हैं, उन्हें लगातार तीन दिन तक कॉलेज बुलाया जा रहा है। जिन छात्रों ने रुपए दे दिए, उनके प्रैक्टिकल रिकॉर्ड पर तुरंत साइन कर प्रक्रिया पूरी कर दी गई।’ COE बोले- सख्त एक्शन लिया जाएगा यदुवंशी डिग्री कॉलेज में होने वाली बीएड जींद स्थित चौधरी रणबीर सिंह यूनिवर्सिटी (CRSU) के अंडर होती है। जब कॉलेज में प्रैक्टिकल एग्जाम के दौरान छात्रों से तीन हजार रुपए मांगने को लेकर यूनिवर्सिटी के कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशंस (COE) डॉ. राजेश बंसल से बात की गई तो उन्होंने कहा कि यह बिल्कुल गलत है। अगर कोई प्रैक्टिकल के नाम पर पैसे मांग रहा है तो उस पर सख्त एक्शन लिया जाएगा। अभी यूनिवर्सिटी में कोई शिकायत नहीं पहुंची है। अब जानिए वीडियो में क्या दिख रहा….
Source link
