हरियाणा के पंचकूला में लिफ्ट के बहाने लूटपाट करने वाले शादीशुदा कपल की कहानी सामने आई है। दोनों की मुलाकात एक गोशाला में हुई थी। बातचीत बढ़ी, फिर दोनों लिव-इन में रहने लगे और बाद में परिवार की सहमति से शादी कर ली। इसके बाद नशे की लत ने उनकी जिंदगी की दिशा बदल दी। रोजाना नशे के लिए पैसों की जरूरत पड़ने लगी तो दोनों ने लोगों को जाल में फंसाकर लूटने का रास्ता अपना लिया। करीब चार महीने में उन्होंने 40 लोगों से लगभग 4 लाख रुपए अपने खातों में ट्रांसफर करवा लिए। हालांकि एक प्रवासी मजदूर की शिकायत ने उनके पूरे खेल का पर्दाफाश कर दिया। पहले बलवान और सवनीत के बारे में जानिए…. जानिए कैसे लोगों को लूटने लगे दोनों… अब दो पॉइंट में जानिए कैसे फंसे दोनों… 20 जून 2026 को गिरफ्तार हुए बलवन और सवनीत की गिरफ्तारी की वजह 20 जून 2026 की एक शिकायत बनी। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि वह पंचकूला से अमरावती जा रहा था। रास्ते में एक महिला ने पिंजौर जाने के लिए लिफ्ट मांगी, जिसे उसने बाइक पर बैठा लिया। बाद में महिला ने ऑटो किराए के लिए 50 रुपए ऑनलाइन मंगवाए और कुछ देर बाद पैसे लौटाने के बहाने उसे ईशर नगर बुलाया। ATM लेकिर 22 हजार रुपए निकाले शिकायतकर्ता के मुताबिक, वहां बलवान पहुंचा और खुद को महिला का पति बताते हुए शिकायतकर्ता से कैश और ऑनलाइन पैसे की मांग करने लगा। दोनों उसे जबरन एटीएम ले गए और उसके खाते से 22 हजार रुपए निकलवा लिए। इसके बाद मोबाइल और बाइक भी छीन ली तथा उसे कार में बैठाकर लोहगढ़ क्षेत्र में छोड़कर फरार हो गए। जांच अधिकारी बोले- बलवान रिमांड पर पिंजौर थाना के जांच अधिकारी ASI विक्रमजीत ने बताया कि बलवान फिलहाल पुलिस रिमांड पर है। उससे पूछताछ की जा रही है कि दोनों ने कितनी बार एक ही व्यक्ति को ब्लैकमेल किया। अभी तक इस मामले में कोई दूसरा शिकायतकर्ता सामने नहीं आया है। पुलिस ने दोनों के मोबाइल भी बरामद कर लिए हैं।
Source link
