हरियाणा के महेंद्रगढ़ में कनीना पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी और बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने कोका गांव से कुल 232 बोतल अवैध शराब बरामद की है। बरामद शराब में 9 बोतल अंग्रेजी शराब और 223 बोतल देसी शराब शामिल है। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब का भंडारण और बिक्री कर रहा है। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने नियमानुसार छापेमारी की। तलाशी के दौरान यह बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद हुई। आबकारी अधिनियम में केस दर्ज आरोपी के विरुद्ध थाना सदर कनीना में हरियाणा आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है ताकि अवैध शराब के स्रोत और इस कारोबार से जुड़े अन्य व्यक्तियों के संबंध में जानकारी जुटाई जा सके। पुलिस की आमजन से सूचना देने की अपील महेंद्रगढ़ पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि कहीं भी अवैध शराब का निर्माण, भंडारण या बिक्री होती दिखाई दे तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध महेंद्रगढ़ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
Source link
महेंद्रगढ़ पुलिस ने अवैध शराब पकड़ी:व्यक्ति अवैध बिक्री कर रहा था; आबकारी अधिनियम में केस दर्ज
