Related Posts

लोहारू में अखिल भारतीय किसान सभा की बैठक:तहसील स्तर पर तदर्थ कमेटी का गठन, जल संकट के मुद्दे पर सरकार को घेरा




भिवानी जिले के लोहारू में अखिल भारतीय किसान सभा की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान तहसील स्तर पर अखिल भारतीय किसान सभा की तदर्थ कमेटी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। किसानों से एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करने का आह्वान भी किया गया। शास्त्री पार्क लोहारू में रविवार को हुई इस बैठक की अध्यक्षता हवा सिंह बलौदा खरकड़ी ने की, जबकि संचालन सुरेंद्र राठी बारवास ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए मास्टर जगरोशन ने हरियाणा और केंद्र सरकार की किसान विरोधी नीतियों की आलोचना की। उन्होंने किसानों से संगठित होकर अपने हितों की लड़ाई लड़ने का आह्वान किया। चैनत गांव के आंदोलन का किया समर्थन जगरोशन ने किसानों को सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर ग्रामीणों को जागरूक करने की सलाह दी, ताकि पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने बताया कि आगामी 28 जुलाई को नई दिल्ली में संयुक्त किसान मोर्चा की कन्वेंशन होगी, जिसमें अखिल भारतीय किसान सभा के सदस्य भी भाग लेंगे। बैठक में चैनत गांव में पानी की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन का भी समर्थन किया गया। वक्ताओं ने सरकार से ग्रामीणों से वार्ता कर जल संकट का शीघ्र समाधान करने की मांग की। इन लोगों को सौंपी गई तदर्थ कमेटी की जिम्मेदारी सर्वसम्मति से फूल सिंह मलिक (ढाणा जोगी), जयप्रकाश (फरटिया केहर) और सुरेंद्र राठी (बारवास) को तदर्थ कमेटी के मार्गदर्शन की जिम्मेदारी सौंपी गई। तदर्थ कमेटी में कई सदस्यों को शामिल किया गया। इनमें धन सिंह सिंघानी, धर्मपाल सिंघानी, नंदलाल दहिया (गिगनाऊ), सतबीर दहिया (गिगनाऊ), बलवंत (धुवां खरखड़ी), हवा सिंह (बलौदा खरखड़ी), भरत सिंह (दमकौरा), इंद्र सिंह (दमकौरा) और इंद्र सिंह (फरटिया केहर) शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, महावीर पूनिया (ढाणी लालपुर), हरचंद नेहरा (सेहर), मनोज कुमार (बारवास), देवेंद्र (बिसलवास), राजेंद्र शेखावत (सोहासड़ा), सुनील कुमार सोलंकी (पहाड़ी), शेर सिंह (मनफरा), मनजीत (गिगनाऊ) और बलबीर सिंह (बिठ्ठण) को भी सदस्य बनाया गया। बैठक को जिला प्रधान रामफल देशवाल, मास्टर उमराव सिंह, सूबेदार धनपत सिंह और मीर सिंह ओबरा ने भी संबोधित किया। उन्होंने किसान संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। इस अवसर पर महीपाल बिधनोई, प्रताप राव कालोद, सतबीर सिंह ओबरा, बलवान बैराण और किसान नेता जय सिंह गिगनाऊ सहित अनेक किसान उपस्थित रहे।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें