Related Posts

पानीपत पुलिस ने पकड़ा नशा तस्कर:तलाशी में चरस बरामद, यूपी से खरीदकर लाया, घर के बाहर बेचने के लिए घूम रहा




पानीपत जिले में एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने गोयला कलां गांव से एक नशा तस्कर को अरेस्ट किया है। आरोपी की पहचान गांव निवासी चरण सिंह के रुप में हुई, जिसके पास से 215 ग्राम चरस बरामद हुई। एंटी नारकोटिक्स सेल के इंचार्ज, सब- इंस्पेक्टर सुभाष ने बताया कि गश्त के दौरान गोयला कलां बस अड्डे पर सूचना मिली थी। सूचना के अनुसार, चरण सिंह अपने घर के पास मादक पदार्थ बेचने की फिराक में घूम रहा था। पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर संदिग्ध व्यक्ति घर की तरफ चलने लगा। टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे मौके पर ही काबू कर लिया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट तहसीलदार जसबीर सिंह को मौके पर बुलाया गया। उनकी मौजूदगी में चरण सिंह की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कुर्ते की जेब से पॉलिथीन में पैक 215 ग्राम चरस बरामद हुई। कोर्ट में पेश कर भेजा जेल पूछताछ में तस्कर चरण सिंह ने बताया कि वह उत्तर प्रदेश के शामली से किसी व्यक्ति से ढाई सौ ग्राम चरस लेकर आया था। उसने कुछ चरस अपनी जान पहचान के युवकों को बेच दी थी। शेष 215 ग्राम चरस बेचने के लिए वह घर के पास ही घूम रहा था। पुलिस ने चरण सिंह के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत बापौली थाने में मामला दर्ज किया। उसे एक दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया था। रिमांड अवधि पूरी होने पर बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें