Related Posts

कॉकरोच जनता पार्टी का समर्थन करने गई लेडी टीचर सस्पेंड:रोहतक में बेटे ने NEET का पेपर दिया था; VIDEO सामने आने पर शिक्षा विभाग का एक्शन




हरियाणा के रोहतक के रैनकपुरा कॉलोनी के राजकीय प्राइमरी स्कूल की गेस्ट टीचर सुलेखा दलाल को शिक्षा विभाग की तरफ से बिना कोई रीजन दिए सस्पेंड कर दिया गया है। गेस्ट टीचर सुलेखा दलाल ने शिक्षा विभाग से सस्पेंड करने का रीजन मांगा है, लेकिन उन्हें कोई भी जवाब नहीं मिल रहा। गेस्ट टीचर सुलेखा दलाल का 6 जून को दिल्ली के जंतर मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने बेटे के हक के लिए आवाज उठा रही है। सुलेखा दलाल अपने बेटे के साथ उन युवाओं की आवाज भी उठा रही थी, जो मेहनत करते है लेकिन पेपर लीक का शिकार हो जाते है। बताया जा रहा है कि इसी मामले में विभाग की तरफ से उन्हें सस्पेंड किया गया है। रोहतक शिक्षा विभाग की ओर से जारी सस्पेंशन लेटर की कॉपी… जंतर मंतर पर सुलेखा दलाल की वीडियो वायरल
कॉकरोच जनता पार्टी का 6 जून को दिल्ली के जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन हुआ था। इसमें गेस्ट टीचर सुलेखा दलाल भी पहुंची थी। इसी दौरान मीडिया से बात करते हुए कहा था कि युवा आर-पार की लड़ाई के लिए आए है। वह किसी के साथ नहीं है, लेकिन अपने बच्चों के साथ है। एक मां के तौर पर वह आई हैं और एक मां पूरे देश की मां होती है। यह वीडियो वायरल हो रहा है। नीट और हेड कांस्टेबल के एग्जाम में हुई धांधलेबाजी
सुलेखा दलाल ने आरोप लगाया था कि नीट एग्जाम लीक करवाया गया। हेड कांस्टेबल की लिस्ट आई है, उसमें भी भारी धांधलेबाजी की गई है। मेरा बेटा काफी होनहार है, लेकिन पेपर लीक होने और लिस्ट में धांधलेबाजी के कारण काफी परेशान था। क्या एक मां अपने बेटे को व्यवस्था की भेंट चढ़ते हुए देख सकती है। इसलिए अपने बेटे के लिए एक मां के तौर पर दिल्ली गई थी। हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं…



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें