spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पलवल में 3 जुलाई को लगेगा मेगा रोजगार मेला:जिला रोजगार अधिकारी ने ली मीटिंग; मंत्री गौरव गौतम करेंगे उद्घाटन




पलवल के नेताजी सुभाषचंद्र बोस स्टेडियम में 3 जुलाई को मेगा रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। रोजगार विभाग द्वारा आयोजित इस मेले का उद्घाटन हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम करेंगे। इसका लक्ष्य जिले और आसपास के क्षेत्रों के हजारों युवाओं को प्रतिष्ठित निजी कंपनियों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। इस रोजगार मेले में विभिन्न निजी क्षेत्रों की नामी कंपनियां हिस्सा लेंगी। इन कंपनियों द्वारा युवाओं का चयन उनकी योग्यता और कौशल के आधार पर किया जाएगा। यह मेला युवाओं को बेहतर करियर के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। मेले को लेकर पलवल ITI में हुई मीटिंग मेगा रोजगार मेले के सफल आयोजन और व्यापक तैयारियों के लिए राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) पलवल में एक बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता जिला रोजगार अधिकारी डॉ. शक्तिपाल ने की। बैठक में आईटीआई पलवल के प्रधानाचार्य जिले सिंह सहित विभिन्न विभागों और आईटीआई संस्थानों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। मेले की तैयारी और पंजीकरण पर की चर्चा बैठक के दौरान आगामी मेगा रोजगार मेले की तैयारियों, युवाओं के पंजीकरण, कंपनियों की सहभागिता और आयोजन संबंधी व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। डॉ. शक्तिपाल ने सभी संबंधित अधिकारियों और संस्थानों से आह्वान किया कि वे मेले में अधिक से अधिक प्रशिक्षित एवं योग्य युवाओं का पंजीकरण सुनिश्चित करें, ताकि वे इस अवसर का लाभ उठा सकें।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles