spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

जींद में बेकाबू हुई बारातियों की गाड़ी, दो की मौत:7 घायल, सड़क किनारे पड़े पाइपों से टकराई, टायर फटने से हुआ हादसा




जींद जिले के उचाना में दिल्ली-पटियाला नेशनल हाईवे पर बुधवार देर रात बड़ौदा गांव के पास बारातियों की आर्टिका कार का टायर फटने से हादसा हो गया। इस दुर्घटना में नौ युवक घायल हो गए, जिनमें से दो की मौत हो गई। कार सड़क किनारे रखे पाइपों से जा टकराई थी। यह आर्टिका कार छात्तर गांव से बड़ौदा जा रही एक बारात का हिस्सा थी। कार में कुल नौ युवक सवार थे। छात्तर गांव में मोहित की शादी थी और ये सभी बारात में जा रहे थे। पुलिस के अनुसार, देर रात सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। घायलों को तत्काल उचाना नागरिक अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, दो युवकों ने दम तोड़ दिया था। यहां देखें फोटो… घायलों को हिसार ले गए परिजन मृतकों की पहचान छात्तर गांव के अंकुश और करसिंधु गांव के दीपक के रूप में हुई है। गंभीर रूप से घायल अन्य युवकों को परिजनों द्वारा हिसार के अस्पताल में बेहतर उपचार के लिए ले जाया गया। थाना प्रभारी चंद्रपाल ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कार का टायर फटने से ड्राइवर का संतुलन बिगड़ गया, जिस कारण गाड़ी सड़क किनारे रखे पाइपों से टकरा गई। हादसे के कारणों की विस्तार से जांच की जा रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles