![]()
पलवल जिले के होडल क्राइम ब्रांच टीम ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 50 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। यह गिरफ्तारी बहीन-हथीन रोड स्थित कोंडल मोड़ के पास हुई। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक बाइक भी जब्त की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, क्राइम ब्रांच होडल की टीम बहीन इलाके में गश्त कर रही थी। इसी दौरान एक मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी कि गुराकसर निवासी अकीम और आबिद नामक दो भाई स्मैक बेचने और सप्लाई करने का धंधा करते हैं। मुखबिर ने बताया कि दोनों कोंडल मोड़ पर बाइक सहित ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं। पुलिस को भागने की कोशिश की सूचना के आधार पर पुलिस टीम बताई गई जगह पर पहुंची, जहां काले रंग की बाइक के पास दो युवक खड़े दिखाई दिए। पुलिस को अपनी ओर आता देख दोनों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी कर उन्हें मौके पर ही दबोच लिया। पूछताछ में उनकी पहचान आबिद और अकीम के रूप में हुई। पैंट की जेब से मिली स्मैक की पुड़िया तलाशी के दौरान, बाइक चला रहे आबिद के पास से कुछ नहीं मिला। हालांकि, पीछे बैठे अकीम की पैंट की जेब से एक प्लास्टिक की पुड़िया में नशीला पदार्थ स्मैक बरामद हुआ। वजन करने पर स्मैक का कुल वजन 50 ग्राम पाया गया। पुलिस ने बरामद स्मैक और तस्करी में प्रयुक्त बाइक को जब्त कर लिया है। दोनों पर NDPS एक्ट में केस दर्ज बहीन थाना पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपित यह खेप कहां से लाए थे और इसे किसे सप्लाई किया जाना था।
Source link
पलवल में स्मैक के साथ 2 सगे भाई गिरफ्तार:बाइक जब्त; भागने की कोशिश की, पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा







