spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पलवल में स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार:पुलिस को देख भागने की कोशिश; ईंट भट्टे पर ग्राहकों के इंतजार में खड़ा था




पलवल में सीआईए टीम ने हथीन थाना क्षेत्र के गुराकसर-गोहपुर मार्ग पर स्थित एक ईंट भट्‌टे के पास से 40 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गुराकसर गांव निवासी नासिर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीआईए होडल प्रभारी जगमिंद्र सिंह ने बताया कि उनकी टीम में तैनात एएसआई महानं अपनी टीम के साथ हथीन के जयंती मोड़ पर मौजूद थे। इसी दौरान एक मुखबिर ने सूचना दी कि नासिर स्मैक बेचने का धंधा करता है और इस समय वह गुराकसर से गोहपुर जाने वाले कच्चे रास्ते पर भट्ठे के पास ग्राहकों के इंतजार में खड़ा है। आरोपी ने भागने की कोशिश की, पुलिस ने दबोचा सूचना मिलते ही टीम ने तुरंत मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर दबिश दी। भट्ठे के पास पुलिस टीम को देखकर नासिर ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी कर उसे मौके पर ही दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसकी जेब से एक छोटी प्लास्टिक की पाउच बरामद हुई। कंप्यूटर कांटे पर तोलने पर उसमें 40 ग्राम स्मैक पाई गई।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles