![]()
रेवाड़ी जिले के धवाना गांव की बणी में रविवार को एक अज्ञात महिला का शव नीले रंग की चटाई में लिपटा हुआ मिला। जिसकी उम्र करीब 35 साल बताई जा रही है। प्रारंभिक जांच में हत्या की आशंका जताई है। पहचान छिपाने के लिए महिला का चेहरा बुरी तरह से कूचला गया है। ग्रामीणों ने दोपहर में माता मंदिर जाते समय एक नीले कपड़े और चटाई में लिपटा हुआ शव देखा, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। शव देख आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। चेहरा बुरी तरह से खून से लथपथ मिला सूचना मिलते ही खोल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को घेर लिया। फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम को भी बुलाया गया। वहीं बणी के आसपास के इलाके को सील कर दिया ओर जांच शुरू कर दी। महिला की उम्र करीब 35 वर्ष बताई जा रही है। शव का चेहरा बुरी तरह से खून से लथपथ था, जिससे पहचान छिपाने की कोशिश की आशंका है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेज दिया। पहचान कराने में जुटी पुलिस खोल थाना प्रभारी गजराज ने बताया कि शव की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। पहचान के लिए शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। उम्मीद है कि सोमवार को शव की पहचान हो सकेगी। आसपास जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पूरा खुलासा हो पाएगा।
Source link
रेवाड़ी में चटाई में लिपटा मिला महिला का शव:पहचान छिपाने को चेहरा कूचला, बणी में पड़ा था; ग्रामीणों ने पड़ा देखा







