spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

बाइक से उछले मां-बेटा, सड़क पर गिरते ही मौत:मोगा में पत्नी को दवाई दिलाने जा रहा था युवक, सीवरेज मैनहोल पर चढ़ते ही लगा जंप




मोगा में सड़क पर बने उंचे सीवरेज मैनहोल पर चढ़ने से बाइक बेकाबू हो गई। इससे झटका लगते ही पति के साथ दवाई लेने जा रही पत्नी और उसका 6 महीने का बच्चा सड़क पर गिर पड़ा। जिससे वे गंभीर घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने बच्चे को मृत बता दिया। इसके बाद महिला ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। परिवार में अब एक बेटी और पति बचा है। स्थानीय लोगों ने कहा कि यह पहला हादसा नहीं है, यहां पर पहले भी तीन से चार लोगों ने मौत हो चुकी, लेकिन शिकायत के बाद भी मैनहोल को सही नहीं किया गया। उधर, डीसी ने मामले में जांच करने के लिए टीम बना दी है। दवाई लेने जा रहे थे मोगा जानकारी के अनुसार, कल (30 मई) को गांव चंद नवां के रहने वाले लखबीर सिंह अपनी पत्नी ज्योति और 6 महीने के बेटे मनवीर सिंह के साथ बाइक पर सवार होकर दवाई लेने के के लिए मोगा आ रहे थे। क्योंकि उसकी पत्नी की तबियत खराब थी। जैसे ही वे कोटकपूरा बाईपास पर विश्वकर्मा चौक के पास पहुंचे, तो वहां सड़क के बीचों-बीच सीवरेज मैनहोल का ढक्कन सामान्य सड़क के स्तर से काफी ऊपर उठा हुआ था। रफ्तार में होने के कारण लखबीर सिंह की बाइक जैसे ही उस ऊंचे ढक्कन पर चढ़ी, उसका संतुलन पूरी तरह बिगड़ गया। इस झटके से पीछे बैठी ज्योति और उनकी गोद में 6 महीने का मनवीर सिंह उछलकर सड़क पर दूर जा गिरे और दोनों को गंभीर चोटें आईं। हादसा होते ही मौके पर राहगीरों और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों ने तुरंत एम्बुलेंस की मदद से गंभीर रूप से घायल मां-बेटे को सिविल अस्पताल मोगा पहुंचाया। हालांकि, अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने 6 महीने के मासूम मनवीर सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल ज्योति की नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें तुरंत एक निजी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया, लेकिन वहां इलाज के दौरान ज्योति ने भी दम तोड़ दिया। एक साथ मां और बच्चे की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। शिकायतों के बाद भी प्रशासन की अनदेखी मृतकों के रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों में प्रशासन के खिलाफ भारी आक्रोश देखने को मिला। मृतक के रिश्तेदार गुरबचन सिंह ने कहा कि यह हादसा प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा है। लोगों का आरोप है कि इस मुख्य सड़क पर मैनहोल को आधा-अधूरा और ऊंचा छोड़ दिया गया है। जिसकी वजह से यहां पहले भी कई वाहन सवाल गिरकर चोटिल हो चुके हैं। संबंधित विभाग और स्थानीय प्रशासन को कई बार लिखित व मौखिक शिकायतें दी गईं, लेकिन अधिकारियों ने समय रहते इसे ठीक कराने की जहमत नहीं उठाई। DC ने बनाई जांच कमेटी उधर, इस मामले में डिप्टी कमिश्नर सागर सेतिया ने संज्ञान लेते हुए कारणों की जांच के लिए एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया है। जांच समिति की अध्यक्षता नगर निगम मोगा के कमिश्नर करेंगे। इसके अलावा लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के एक्सईएन, वाटर सप्लाई एवं सीवरेज बोर्ड के एक्सईएन तथा डीएसपी मोगा को भी समिति में शामिल किया गया है। सेतिया ने कहा कि प्रशासन पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि परिवार के लिए यह क्षति अत्यंत दुखद और असहनीय है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles