spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पलवल में फर्जी क्लीनिक का भंडाफोड़:स्वास्थ्य विभाग की टीम ने की छापेमारी, संचालक पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू, दवाइयां जब्त




पलवल की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में एक अवैध क्लीनिक का भंडाफोड़ हुआ है। मुख्यमंत्री शिकायत निवारण पोर्टल पर मिली शिकायत के बाद स्वास्थ्य विभाग और ड्रग कंट्रोल विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर भारी मात्रा में दवाइयां जब्त कीं। क्लीनिक संचालक के खिलाफ राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई सीएमओ के आदेश पर सीएम विंडो की शिकायत के निपटारे के लिए गठित टीम ने की। टीम में मेडिकल अधिकारी डॉ. दीपक और ड्रग कंट्रोल अधिकारी प्रवीण राठी शामिल थे। टीम जब हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित मुबारिक हुसैन के क्लीनिक पर जांच के लिए पहुंची, तो वहां हड़कंप मच गया। जांच के दौरान, क्लीनिक संचालक मुबारिक हुसैन न तो अपनी डॉक्टरी की डिग्री या रजिस्ट्रेशन दिखा पाया और न ही दवाइयों के रख-रखाव का लाइसेंस। टीम ने उससे क्लीनिक चलाने का लाइसेंस, मेडिकल काउंसिल का रजिस्ट्रेशन और दवाइयों की खरीद-बिक्री का रिकॉर्ड मांगा, लेकिन वह मौके पर कोई भी वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका। डॉ. दीपक द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, क्लीनिक से भारी मात्रा में पैक्ड और खुली हुई दवाइयां, साथ ही मेडिकल उपकरण बरामद किए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की लिखित शिकायत के आधार पर शहर थाना पुलिस ने आरोपी क्लीनिक संचालक, टीकरी ब्राह्मण निवासी मुबारिक हुसैन के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles