spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

Amritsar Gurdwara Fire Scare | Shaheed Ganj Sahib Tent Blaze Avoided


गुरुद्वारा बाबा दीप सिंह जी शहीद गंज साहिब में टेंट में लगी आग।

अमृतसर के गुरुद्वारा बाबा दीप सिंह जी शहीद गंज साहिब में टेंट में आग लग गई। इससे यहां श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई। आग भड़कते ही संगत और सेवादार आग बुझाने में जुट गए। यह टेंट श्रद्धालुओं को भीषण गर्मी से बचाने के लिए लगाया गया था।

.

जानकारी के अनुसार यह आग बिजली की तारों में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। 4 दिन पहले यानी रविवार को इसी गुरुद्वारे के लंगर हॉल की शटरिंग गिर गई थी। इससे पाठ कर रहीं 2 महिलाओं की मौत हो गई थी, जबकि करीब 9 श्रद्धालु घायल हो गए थे।

बाल्टियों से पानी डालकर सेवादारों ने बुझाई आग।

बाल्टियों से पानी डालकर सेवादारों ने बुझाई आग।

गुरुद्वारा परिसर में टेंट में लगी आग गुरुद्वारा शहीद गंज साहिब के परिसर में टेंट लगाया गया था। बुधवार दोपहर 1 बजे अचानक टेंट के एक हिस्से से धुआं उठता दिखाई दिया। इसके बाद लपटें तेजी से फैलने लगीं। आग लगने के कारण अफरा-तफरी का माहौल बन गया। परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थानों की ओर भेजना शुरू कर दिया।

इस बीच वहां मौजूद सेवादारों और संगत ने बिना समय गंवाए तुरंत आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। पानी की बाल्टियों और पाइपों की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश की गई। संगत और सेवादारों की मुस्तैदी के कारण कुछ ही समय में आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। इस घटना में किसी भी प्रकार का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।

पाइपों से पानी डालकर आग बुझाने में जुटे सेवादार।

पाइपों से पानी डालकर आग बुझाने में जुटे सेवादार।

नए टेंट लगाने का काम शुरू आग बुझाने के बाद गुरुद्वारा प्रबंधकों ने तुरंत जले हुए टेंट का मलबा हटाया और नए टेंट लगाने का काम शुरू कर दिया। प्रबंधकों ने कहा कि संगत की सुविधा और गुरुद्वारा साहिब की मर्यादा को ध्यान में रखते हुए व्यवस्थाएं जल्द बहाल की जा रही हैं।

40-50 सेवादारों और संगत ने आग पर पाया काबू मौके पर मौजूद सेवादार गुरदयाल सिंह ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि आग अचानक लगी। मौके पर मौजूद करीब 40 से 50 सेवादारों और संगत ने मिलकर आग पर काबू पाया। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते संगत आगे न आती तो बड़ा नुकसान हो सकता था।

आग लगने के बाद श्रद्धालुओं को सुरक्षित जगहों पर भेजा गया।

आग लगने के बाद श्रद्धालुओं को सुरक्षित जगहों पर भेजा गया।

गुरदयाल बोले- 24 घंटे फायर सेफ्टी के पक्के इंतजाम हों गुरदयाल सिंह ने सरकार और प्रबंधक समितियों से मांग की कि ऐतिहासिक धार्मिक स्थलों पर 24 घंटे फायर सेफ्टी और पानी के पक्के प्रबंध होने चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की जरूरत है ताकि संगत को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

———–

ये खबर भी पढ़ें….

अमृतसर के गुरुद्वारे में महिलाओं पर 200Kg की शटरिंग प्लेट गिरी 2 की मौत, बच्ची समेत 9 घायल

अमृतसर के गुरुद्वारे में निर्माणाधीन लंगर हॉल की छत पर लगीं लोहे की 200Kg की शटरिंग प्लेट गिर गई। उस वक्त महिलाएं इस हॉल में जाप कर रही थीं। प्लेट सीधे महिलाओं के ऊपर गिरी। जिससे महिलाएं उसके नीचे दब गईं। जब तक उनको बाहर निकाला जाता, 2 महिलाओं की मौत हो चुकी थी। इसके अलावा बच्ची समेत 9 महिलाएं घायल हो गई। (पढ़ें पूरी खबर)



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles