Top 5 This Week

Related Posts

पलवल में टोल कर्मियों से रंगदारी मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार:डंडें और फावड़े लेकर ऑफिस में घुसे; धमकी देकर हुए थे फरार




पलवल जिले में केजीपी एक्सप्रेस-वे पर टोलकर्मियों से रंगदारी मांगने और मारपीट करने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान हसनपुर के अभिषेक उर्फ अब्बू के रूप में हुई है। सीआईए की टीम ने यह गिरफ्तारी की है। सीआईए प्रभारी जगमिंद्र सिंह ने बताया कि सिहोल गांव निवासी गौरव, जो पेलक टोल प्लाजा पर सुपरवाइजर हैं, ने चांदहट थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। गौरव के अनुसार, धर्मेंद्र उर्फ मालिया और उसके साथी पिछले 7-8 महीनों से टोल चलाने के बदले 50 हजार रुपए प्रति माह की रंगदारी मांग रहे थे। कर्मचारी के डंडों से पीटा शिकायत में बताया गया कि 2 मार्च की शाम को आरोपियों ने हथियारों से लैस होकर गौरव के ऑफिस में घुसकर उन पर हमला कर दिया। आरोपियों ने डंडों, हथौड़ों, फावड़े और देसी कट्टे के बट से गौरव को बुरी तरह पीटा, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। हमले के बाद आरोपी तीन गाड़ियों (बलेनो, आई-20 और स्कॉर्पियो) में सवार होकर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए थे। दो आरोपी पहले पकड़े जा चुके चांदहट थाना पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी धर्मेंद्र उर्फ मालिया (निवासी मीसा) और तरूण उर्फ अरुण (निवासी सहदेव का नगला हसनपुर) को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त कार, डंडा और अन्य सबूत जुटाकर उन्हें जेल भेज दिया था। अब इस मामले में फरार चल रहे आरोपी अभिषेक उर्फ अब्बू को सीआईए होडल की टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि उसके अन्य साथियों के बारे में पूछताछ कर उन्हें भी गिरफ्तार किया जा सके।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें