Related Posts

बरनाला में गौवंश पर अपमानजनक टिप्पणी का विवाद सुलझा:NRI ने हिंदू समाज से मांगी माफी; तीन दिन गौशाला में करेंगे सेवा




पंजाब के बरनाला जिले में गौवंश के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर उपजा विवाद आपसी समझौते के बाद सुलझ गया है। आरोपी एनआरआई व्यक्ति ने हिंदू समाज से माफी मांगी है और अब वह तीन दिन तक गौशाला में सेवा करेगा। यह विवाद तब शुरू हुआ जब लेंसकार्ट कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान एक व्यक्ति ने नशे की हालत में गौवंश के प्रति अपशब्द कहे। इससे धार्मिक भावनाएं आहत हुईं और मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं तथा व्यक्ति के बीच झड़प भी हुई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया था। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल सहित हिंदू संगठनों ने पहले आरोपी के खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने का मामला दर्ज करने की मांग की थी। हालांकि आरोपी के एनआरआई होने और उसके परिजनों द्वारा लिखित माफी मांगने के बाद संगठनों ने उदारता दिखाते हुए मामले को रफा-दफा करने का निर्णय लिया। हिंदू धर्म किसी का जीवन बर्बाद करना नहीं सिखाता: समाधिया बजरंग दल के महामंत्री नीलमणि समाधिया ने बताया कि हिंदू धर्म किसी का जीवन बर्बाद करना नहीं सिखाता। इसलिए, माफी मिलने पर उन्होंने आगे की कार्रवाई नहीं करने का फैसला किया है। संबंधित व्यक्ति अगले तीन दिन तक गौशाला में गौवंश की सेवा करेगा। पुलिस ने एनआरआइ को दी सख्त चेतावनी सिटी पुलिस स्टेशन के प्रभारी इंस्पेक्टर लखविंदर सिंह ने पुष्टि की कि दोनों पक्षों के बीच बातचीत से मामला सुलझ गया है। उन्होंने संबंधित व्यक्ति को सख्त चेतावनी दी है कि वह भविष्य में ऐसी भड़काऊ टिप्पणी कर शांति भंग करने की कोशिश न करे। इस अवसर पर आचार्य श्रीनिवास, राहुल बाली सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें