Related Posts

पलवल को मिली 50 खेल नर्सरियों की सौगात:खेल राज्यमंत्री ने कहा, ग्रामीण प्रतिभाओं को मिलेगा बेहतर प्रशिक्षण, एथलीट होंगे तैयार




हरियाणा के खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम ने पलवल जिले के युवाओं और खेल प्रेमियों के लिए एक बड़ी घोषणा की है। जिले में खेल संस्कृति को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के उद्देश्य से 50 नई खेल नर्सरियों को मंजूरी दी गई है। इस पहल का मुख्य लक्ष्य ग्रामीण अंचलों में छिपी खेल प्रतिभाओं को तराशना और उन्हें आधुनिक सुविधाएं प्रदान करना है। खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम ने बताया कि इन नर्सरियों के माध्यम से गांव-गांव से प्रतिभाशाली बच्चों की पहचान की जाएगी। उन्हें पेशेवर प्रशिक्षण, आधुनिक खेल उपकरण और आवश्यक संसाधन उनके घर के नजदीक ही उपलब्ध कराए जाएंगे। इससे न केवल युवाओं का रुझान खेलों की ओर बढ़ेगा, बल्कि पलवल के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन कर सकेंगे। हरियाणा की खेल नीति: देश में सबसे मजबूत मंत्री ने राज्य सरकार की खेल नीति की सराहना करते हुए कहा कि हरियाणा आज खिलाड़ियों को पुरस्कृत करने और सुविधाएं देने में देश का नंबर वन राज्य है। उन्होंने कहा कि पदक विजेताओं को करोड़ों की इनामी राशि और सुरक्षित भविष्य के लिए सरकारी नौकरियां दी जा रही हैं। आधुनिक स्टेडियमों और प्रोफेशनल कोचिंग सुविधाओं ने खिलाड़ियों के लिए एक आदर्श माहौल तैयार किया है। खिलाड़ियों के खान-पान (डाइट) और उच्च स्तरीय कोचिंग पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इससे प्रदेश खेल में अंतराष्ट्रीय स्तर पर अपनी चमक बिखेल रहा है। यहां खिलाड़ी ओलिंपिक खेलों में पदक जीत रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमकेंगे पलवल के खिलाड़ी गौरव गौतम ने कहा कि ओलंपिक, एशियन और कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में हरियाणा के खिलाड़ियों का दबदबा रहने का सबसे बड़ा कारण राज्य की प्रोत्साहन नीति है। अन्य राज्यों की तुलना में हरियाणा में दी जाने वाली सबसे अधिक इनामी राशि छोटे गांवों के बच्चों को भी विश्व स्तर पर पदक जीतने के लिए प्रेरित करती है। भविष्य की योजना नर्सरियों की स्थापना के साथ-साथ पलवल को खेल मानचित्र पर एक प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करने की तैयारी है। सरकार का मानना है कि इन 50 नई नर्सरियों के खुलने से आने वाले वर्षों में पलवल से अंतरराष्ट्रीय स्तर के एथलीटों की एक नई खेप तैयार होगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें