पठानकोट के गांव सिहोड़ा कलां में लव मैरिज के बाद हंगामा हो गया। शादी के 23 दिन बाद नाराज लड़की के परिजनों पर लड़के के घर में घुसकर मारपीट करने और अपनी बेटी (बहू) को जबरन साथ ले जाने का गंभीर आरोप लगा है।
आरोप है कि लड़की के परिजनों ने लड़के की मां और उसकी बहन के साथ धक्कामुक्की की और उन्हें थप्पड़ व मुक्के मारे। फिल्हाल ये मामला अब पुलिस के पास पहुंच चुका है। पुलिस ने पीड़ित परिवार के बयानों के आधार पर लड़की के माता-पिता और भाई के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 30 मार्च को हुआ था प्रेम विवाह
शिकायतकर्ता काजल शर्मा ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि उनके बड़े बेटे पंकज शर्मा ने 30 मार्च को मलिकपुर मंदिर में गांव की ही एक युवती के साथ मार्च में प्रेम विवाह किया था। इसके बाद वो घर नहीं आए। शादी के बाद दोनों 21 अप्रैल को वापस घर लौटे थे।
शादी के 23 दिन बाद किया हमला
काजल शर्मा ने आरोप लगाया कि 23 अप्रैल की सुबह जब पंकज काम के सिलसिले में पठानकोट गया हुआ था, तब लड़की के पिता, माता और भाई हथियारों (डांग और दातर) के साथ घर में घुस आए। आरोप है कि लड़की के परिजनों ने पंकज की मां और उसकी बहन आकांक्षी शर्मा के साथ धक्कामुक्की की और उन्हें थप्पड़ व मुक्के मारे।
काजल ने आरोप लगाया कि शोर-शराबे और मारपीट के बाद आरोपी अपनी बेटी (बहू) को जबरदस्ती अपने साथ ले गए। लड़की के माता-पिता और भाई पर मामला दर्ज
तारागढ़ पुलिस ने पीड़ित परिवार के बयानों के आधार पर लड़की के माता-पिता और भाई के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और लड़की की बरामदगी के प्रयास जारी हैं।
Source link
पठानकोट में लव मैरिज के बाद हंगामा:लव मैरिज से नाराज लड़की पक्ष पर घर से जबरन बहू को ले जाने का आरोप, लड़की की सास ने मारपीट के लगाए आरोप
