spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पठानकोट में पूजा सुपरफास्ट का एसी प्रेशर डाउन:भरौली जंक्शन पर एक घंटे से अधिक फसी रही ट्रेन, गर्मी में यात्रियों का हुआ बुरा हाल




अंबाला और लुधियाना स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक पर चल रहे मरम्मत कार्य के कारण पहले से ही लंबी दूरी की कई ट्रेनें घंटों देरी से चल रही हैं। इसी बीच जम्मूतवी से दिल्ली जा रही पूजा सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12414) में तकनीकी खराबी आने से यात्रियों की परेशानियां और बढ़ गईं।
जानकारी के अनुसार, रात करीब 8 बजे पठानकोट कैंट पहुंचने वाली पूजा सुपरफास्ट लगभग 17 घंटे की देरी से चल रही थी। ये ट्रेन देर रात करीब 1.05 बजे जब ट्रेन भरौली जंक्शन से गुजर रही थी, तभी एसी कोच बी-3 का प्रेशर डाउन हो गया। हालांकि ट्रेन को आगे बढ़ने के लिए हरा सिग्नल मिला हुआ था, लेकिन तकनीकी खराबी के कारण उसे वहीं रोकना पड़ा।
20 मिनट बाद प्रेशर डाउन का लगा पता
शुरुआत में रेलवे स्टाफ को आशंका हुई कि किसी यात्री ने चेन पुलिंग की है। ट्रेन के गार्ड राजिंदर कुमार और आरपीएफ एस्कॉर्ट पार्टी ने चेन पुलिंग की जांच भी की, लेकिन कोई फाल्ट नहीं मिला। करीब 20 मिनट बाद जांच के दौरान पता चला कि समस्या एसी कोच के प्रेशर डाउन होने के कारण उत्पन्न हुई है। गार्ड ने स्वयं खराबी दूर करने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
1 घंटा 10 मिनट देरी से रवाना हुई ट्रेन
इसके बाद भरौली जंक्शन पर मौजूद रेलवे कर्मचारियों ने अपने उपकरणों की सहायता से तकनीकी खामी को दूर किया। प्रेशर बहाल होने के बाद एसी अटेंडेंट ने सिस्टम को रीसेट कर ट्रेन को पुनः चलने योग्य बनाया। इस दौरान ट्रेन के पायलट और गार्ड लगातार कंट्रोल रूम को स्थिति से अवगत कराते रहे। करीब 1 घंटा 10 मिनट तक भरौली जंक्शन पर खड़ी रहने के बाद पूजा सुपरफास्ट एक्सप्रेस रात 2.15 बजे अपने गंतव्य की ओर रवाना हुई।
गर्मी में यात्रियों का हुआ बुरा हाल
ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि एक तरफ ट्रेन पहले ही कई घंटों की देरी से चल रही थी, वहीं दूसरी तरफ तकनीकी खराबी के कारण उन्हें भीषण गर्मी में अतिरिक्त परेशानी का सामना करना पड़ा।
यात्रियों के अनुसार सबसे अधिक दिक्कत जनरल कोच में सफर कर रहे लोगों को हुई, जिन्हें उमस और गर्मी के बीच लंबे समय तक ट्रेन में इंतजार करना पड़ा। रेलवे अधिकारियों ने तकनीकी खराबी दूर होने के बाद ट्रेन को सुरक्षित रूप से रवाना कर दिया।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles