spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पठानकोट में घर में आग से घरेलू सामान राख:मकान मालिक इलाज कराने गया था जालंधर; फायर ब्रिगेड ने मशक्कत से पाया काबू




पठानकोट के निकटवर्ती गांव बिरकुली के वार्ड नंबर-1 में शनिवार को एक सूने रिहायशी मकान में अचानक आग लग गई। हादसे में घर के अंदर रखा कीमती सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया है।
पीड़ित की पहचान खुशहाल सिंह के रूप में हुई है, जो फिलहाल गंभीर बीमारी के चलते जालंधर में अपना उपचार करवा रहे हैं। फिल्हाल परिवार को इस घटना की जानकारी दे दी गई है। लेकिन, परिवार अभी घर नहीं पहुंचा है। पूरा परिवार था घर से बाहर
गांव के सरपंच हंस राज विक्की ने बताया कि पीड़ित खुशहाल सिंह बीमार होने के कारण अपने इलाज के लिए जालंधर गए हुए हैं और उनका परिवार भी उनके साथ ही गया था। घर में कोई सदस्य मौजूद नहीं था। आज सुबह जब अचानक घर से आग की लपटें और धुंआ निकलता देखा गया, तो गांव में अफरा-तफरी मच गई। दमकल विभाग की कार्रवाई
गांव के सरपंच हंस राज विक्की ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत शाहपुर कंडी टाउनशिप स्थित दमकल विभाग को सूचित किया। दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाने का कार्य शुरू किया। हालांकि, जब तक आग पर पूरी तरह काबू पाया गया, तब तक घर के अंदर रखा सामान टीवी, फ्रिज, कूलर, पंखे, बेड, बिस्तर और अलमारियों के अलावा बर्तन और राशन का सारा सामान जलकर खाक हो गया। मकान की छत और दीवारों को भी पहुंचा नुक्सान
स्थानीच निवासी मेनिका देवी और मोहिनी ने बताया कि आग के कारण मकान की छत और दीवारों को भी भारी नुकसान पहुंचा है। गांव के पंच जगदीश सिंह, मोनिका देवी और अन्य ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से पुरजोर मांग की है कि पीड़ित खुशहाल सिंह पहले ही बीमारी और आर्थिक तंगी से जूझ रहा है, ऐसे में उसके घर का तुरंत सर्वेक्षण करवाकर उचित मुआवजा दिया जाए ताकि वह अपना आशियाना फिर से बना सके।
“पीड़ित के घर हुए नुकसान को लेकर उचित कार्रवाई की जाएगी। राजस्व विभाग की टीम द्वारा नुकसान का सर्वेक्षण कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी, ताकि पीड़ित परिवार को सरकारी नियमानुसार बनता मुआवजा मिल सके।”
-संजीव पठानिया, तहसीलदार (धार कलां)



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles