spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पठानकोट की आरएसडी झील में मछली पकड़ने की ऑनलाइन बोली:30 को खुलेंगीं बिड्स, आठ बार हो चुकी स्थगित, रिजर्व प्राइज में 18 लाख किए कम, शर्तें भी नर्म




पठानकोट की रणजीत सागर बांध परियोजना झील में से मछली पकड़ने की ऑनलाइन बोली 30 अप्रैल को होगी। इससे पहले 8 बार बोली स्थगित होने के कारण इस बार रिजर्व प्राइज में लगभग 18 लाख कम किए गए हैं और शर्तों में नर्मी लाई गई है। ताकि, बोली को सिरे चढ़ाया जा सके। अब जल स्रोत विभाग ने नए सिरे से टेंडर लगा कर ऑनलाइन बिड्स को 30 अप्रैल को खोलने का निर्णय लिया है। सिंगल बिड को नहीं मिली थी मंजूरी
जानकारी के मुताबिक 19 मार्च को बांध प्रशासन ने सिंगल बिड होने पर हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के रहने वाले मोहम्मद आफताब के नाम 1 करोड़, 3 लाख, 11407 रुपए में उसके नाम ठेका करके उच्चाधिकारियों से अप्रूवल लेने के लिए भेज दिया था।
परंतु जल स्रोत विभाग के उच्चाधिकारियों ने मंजूरी देने से पहले सिंगल बिड होने पर एतराज लगा कर ठेके की ऑनलाइन बिड को कैंसिल किया और नए सिरे से 15 अप्रैल को फिर से ठेका देने के लिए ऑनलाइन अर्जियां मांग ली।
26 नवंबर से पूरा हो चुका है ठेका
जल स्रोत विभाग के हाइड्रोलिक व रेगुलेशन मंडल के एक्सीयन गगनदीप सिंह के अनुसार आरएसडी की झील में से 26 नवंबर 2025 से एक वर्ष के लिए ठेका पूरा हो चुका है। अधिकारियों के मुताबिक इसके बाद 7 बार ठेके के लिए आवेदन मांगे पर हर किसी न किसी कारण ठेका नहीं हो पाया।
पांचवीं बार रिजर्व प्राइस किया कम
एक्सीयन गगनदीप सिंह के अनुसार विभाग ने पांचवीं बार रिजर्व प्राइस को एक करोड़ 20 लाख, 88 हजार 999 रुपए से कम करके, अब एक करोड़, 2 लाख 75 हजार 650 रुपए तक कर दिया है। जिससे अब इस बार झील में से मछली पकड़ने का ठेका होने की पूरी संभावना बनी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि इस ऑनलाइन बिड् को अब 30 अप्रैल को खोल कर, रिजर्व प्राइस से अधिक बोली भरने वाले ठेकेदार को मछली पकड़ने का एक वर्ष के लिए ठेका अलाट कर दिया जाएगा। झील से मछली चोरी से सरकार को लग रहा चूना
बता दें, ठेका न होने के कारण झील में से लगातार मछली चोरी हो रही है। जिससे सरकार के राजस्व को चूना लग रहा है। झील में से मछली चोरी होने के साथ, सुरक्षा व्यवस्था पर भी प्रश्न चिह्न लग रहा है, जिस कारण जल स्रोत विभाग ने रिजर्व प्राइस को बहुत कम करके, ठेका अलाट करने के लिए मन बना लिया है।
वहीं, विभाग के अधिकारियों ने आश्वासन दिया है, कि नए टेंडर में कई शर्तों को नर्म कर दिया गया है। अब ठेके की प्राइस 25 प्रतिशत राशि पहले तीन दिन में जमा करवानी होगी व शेष 75 प्रतिशत पांच किश्तों में देने की शर्त रखी गई है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles