spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

कुरुक्षेत्र में बुजुर्ग की ट्रेन से गिरकर मौत:तीर्थ यात्रा से लौट रहा था, हादसे से पहले बेटे से हुई बात, फतेहाबाद का रहने वाला




कुरुक्षेत्र के रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन दुर्घटना में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। ट्रेन में चढ़ते समय पांव फिसलने से बुजुर्ग नीचे गिर गया। मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड से राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) ने उसकी पहचान हो गई। बुजुर्ग तीर्थ यात्रा करके अपने घर लौट रहा था। मृतक की पहचान रुलदुराम (67) निवासी चंद्रकला जिला फतेहाबाद के रूप में हुई है। रुलदुराम ने कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पहुंचकर अपने बेटे से फोन पर बातचीत भी की। रुलदुराम अपने पीछे पत्नी प्रेमो देवी, बेटा हरविंद्र सिंह, कुलविंद्र सिंह और बेटी बलजीत को छोड़ गए। उनके बेटे और बेटी शादीशुदा है। एक महीना पहले घर से गए GRP के मुताबिक, रुलदुराम कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान उनका पांव फिसल गया और वह चलती ट्रेन से नीचे गिर पड़े। हादसे में लगी चोटों की वजह से उनकी मौत हो गई। सूचना पाकर GRP की टीम मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। जेब से मिला आधार कार्ड तलाशी के दौरान GRP को बुजुर्ग की जेब से आधार कार्ड बरामद हुआ। उसमें रुलदुराम का नाम, पता और फोटो साफ-साफ लिखा था। साथ में पुलिस को एक टूटा-फूटा मोबाइल और पर्स भी मिला। पर्स के अंदर से पुलिस को दो कागज मिले, जिस पर फोन नंबर लिखे थे। GRP ने इन नंबर पर संपर्क करके परिवार को पहचान के लिए बुलाया। तीर्थ यात्रा से लौट रहे थे रुलदुराम हरविंद्र सिंह निवासी चंद्रकला ने बयान में बताया कि उसके पिता घर से करीब एक महीना पहले तीर्थ यात्रा पर निकले थे। घटना से पहले उसके पिता ने मेरे भाई कुलविंद्र से फोन पर बातचीत की थी और बताया कि वह शाम की ट्रेन से वापस घर आ रहा हूं। लेकिन उसके पिता घर नहीं पहुंचे और GRP से उनको पिता के एक्सीडेंट की सूचना मिली। इत्तेफाकिया रिपोर्ट दर्ज उसके पिता घर पर ही रहते थे। बेटे के बयान पर GRP कुरुक्षेत्र ने इत्तेफाकिया रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles