![]()
करनाल के इंद्री में जीजा पर उसके ही सालों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमले में जीजा गंभीर रूप से घायल हो गया, आरोपी मौके से 10 हजार रुपए छीनकर फरार हो गए। घायल अवस्था में जीजा को इंद्री के अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां से उसे करनाल रेफर कर दिया। अब घायल का इलाज एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है। पीड़ित के परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस को की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बाजार जाते समय रास्ते में रोका
घायल विक्रम की बहन के अनुसार, बुधवार को विक्रम 10 हजार रुपए लेकर बाजार जा रहा था। उसी दौरान उसके साले ललित और रूखी ने उसे पैसे के साथ जाते हुए देख लिया। आरोप है कि दोनों ने बाहर से कुछ लोगों को बुलाया और रास्ते में विक्रम को घेर लिया। बाइकों पर आए हमलावर, पैदल था विक्रम
बताया गया कि विक्रम उस समय पैदल था, जबकि हमलावर बाइक पर सवार होकर आए थे। उन्होंने आते ही लाठी-डंडों से हमला शुरू कर दिया। अचानक हुए हमले में विक्रम खुद को संभाल नहीं पाया और गंभीर रूप से घायल हो गया। जेब से निकाले 10 हजार रुपए
हमले के दौरान आरोपियों ने विक्रम की जेब से 10 हजार रुपए भी निकाल लिए और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पहले इंद्री, फिर करनाल और रोहतक रेफर
घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और विक्रम को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया। हालत गंभीर होने के कारण उसे करनाल रेफर किया गया। बाद में पीजीआई रोहतक भेजने की सलाह दी गई, लेकिन परिजनों ने करनाल के ही एक निजी अस्पताल में इलाज शुरू करवाया। परिजनों के अनुसार, विक्रम की हालत बेहद गंभीर है और वह बोल भी नहीं पा रहा है। डॉक्टर लगातार उसकी निगरानी कर रहे हैं। थाने में शिकायत, पुलिस जांच जारी
पीड़ित परिवार ने 4 जून को इंद्री थाने में शिकायत दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है।
Source link
करनाल में साले ने करवाया जीजा पर जानलेवा हमला:10 हजार रुपए भी लूटे, बाहर से बुलाए बदमाशों ने लाठी-डंडों से पीटा, PGI में चल रहा इलाज







