spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

सास-बहू में झगड़े में पंजाब महिला आयोग की एंट्री:मोगा SSP से मांगी रिपोर्ट, बाल पकड़कर घसीटा, एक-दूसरे को जमीन पर गिरा-गिराकर पीटा था




मोगा के धर्मकोट में सास और बहू के बीच मारपीट हो गई। पोती को मायके ले जाने से रोकने पर गुस्साई बहू ने सास के बाल पकड़कर उन्हें घसीटा और आंगन में ले जाकर पिटाई कर दी। दोनों गुत्थम-गुत्था हो गई और एक-दूसरे को नीचे लिटा लिटाकर पीटा। वीडियो सामने आने के बाद महिला आयोग ने संज्ञान लिया है। आयोग ने मोगा के एसएसपी को लेटर जारी कर मामले की किसी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी से जांच करवाने और कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही 8 जून तक इस संबंध में रिपोर्ट मांगी है। धर्मकोट के एसएचओ इंस्पेक्टर लछमन सिंह ने बताया कि लोहगढ़ बस्ती, धर्मकोट में सास-बहू के विवाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस संबंध में लोहगढ़ बस्ती निवासी बलविंदर कौर ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उनका बेटा विदेश में रहता है और उनकी बहू करमजीत कौर उनसे मारपीट करती है। करमवीर कौर को थाने में पेश होने के लिए नोटिस जारी किया गया था, लेकिन वह जांच में शामिल होने नहीं पहुंची। शिकायत के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही, द्वारा मांगी गई रिपोर्ट भी तैयार कर संबंधित अधिकारियों को भेजी जाएगी। पहले जानिए वीडियो में क्या था… सास-बहू का पहले भी हो चुका विवाद बलविंदर कौर ने बहू पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि करीब तीन महीने पहले भी वह अपने मायके (फिरोजपुर) चली गई थी, जिसे पंचायत के हस्तक्षेप और लिखित समझौते के बाद वापस घर लाया गया था। पीड़िता का आरोप है कि बहू अपने मायके वालों के साथ मिलकर उसे मानसिक रूप से परेशान करती है और सोने के जेवर हड़पने के लिए दबाव बनाती है। साथ ही वह आए दिन झगड़ा करती है और विरोध करने पर झूठे मामलों में फंसाने व जान से मारने की धमकियां देती है। सोमवार (1 जून) को हुई इस हिंसक मारपीट के बाद पीड़ित सास बलविंदर कौर ने पुलिस प्रशासन से अपनी जान-माल की सुरक्षा और बहू के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उधर, स्थानीय पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पीड़िता की शिकायत दर्ज कर ली गई है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles