spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पटियाला रेल ट्रैक ब्लास्ट का मुख्य आरोपी अरेस्ट:कई धमाकों में बाबा बेअंत का जुड़ा नाम; विदेशी साजिश से रची 3 आतंकी वारदातें सुलझीं




पंजाब में सुरक्षा एजेंसियों को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पटियाला के शंभू रेलवे ट्रैक ब्लास्ट मामले में अहम खुलासा हुआ है। एसएसओसी अमृतसर, पटियाला पुलिस और सीआई पठानकोट की संयुक्त कार्रवाई में गुरजिंदर सिंह उर्फ बाबा बेअंत को गिरफ्तार किया गया है, जो इस मामले का एक प्रमुख सहयोगी माना जा रहा है। आरोपी गुरदासर जिले के धारीवाल का रहने वाला है। प्रारंभिक जांच के अनुसार, गुरजिंदर सिंह का संबंध शंभू ब्लास्ट के साथ-साथ सरहिंद रेलवे ट्रैक विस्फोट और मोगा स्थित सीआईए कार्यालय पर हुए ग्रेनेड हमले से भी जुड़ा हुआ है। जांच एजेंसियों का कहना है कि ये सभी घटनाएं विदेशी हैंडलर्स के निर्देश पर अंजाम दी गई थीं, जो राज्य में अस्थिरता फैलाने की कोशिश कर रहे थे। तीनों आतंकी मामलों के सुलझने का पुलिस का दावा पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस गिरफ्तारी और पहले हुई बरामदगियों के साथ ही मोगा, सरहिंद और शंभू से जुड़े तीनों आतंकी मामलों को सुलझा लिया गया है। पंजाब DGP गौरव यादव का कहना है कि यह कार्रवाई न केवल सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता को दर्शाती है, बल्कि यह भी दिखाती है कि राज्य में किसी भी तरह की आतंकी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पंजाब DGP का सख्त संदेश: आतंकी नेटवर्क पर लगातार कार्रवाई DGP का कहना है कि वह राज्य में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। साथ ही, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि आतंक के नेटवर्क को जड़ से खत्म करने के लिए ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे। यह सफलता सुरक्षा बलों के समन्वय और तेज कार्रवाई का परिणाम है, जो भविष्य में भी ऐसे खतरों को रोकने में अहम भूमिका निभाएगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles